Viral Video: मराठी विवाद के बीच 'ताऊ' का रौब! नासिक के बंदे से कहा- "हरियाणवी में बोल… और फिर!"

Published by : Shivani Shah Updated At : 11 Jul 2025 2:24 PM

विज्ञापन

viral video

Viral Video: इस सोशल मीडिया के जमाने में कुछ न कुछ वायरल हो ही जाता है. कुछ विडीयोज ऐसे होते हैं, जिसे देख कर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं. वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देख कर दिन बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें भाषा विवाद से हटकर भारत की एकता दिखाई गई है. वहीं, वीडियो के पोस्ट होते ही कमेंट्स की बढ़ आ गई है.

विज्ञापन

Viral Video: महाराष्ट्र में इस वक्त भाषा को लेकर अलग ही बवाल चल रहा है. कई सारे ऐसे मामले आ रहे हैं जिसमें मराठी और हिंदी को लेकर दो लोगों में झड़प चल रही है. ऐसे में अब हरियाणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक हरियाणवी शख्स महाराष्ट्र के शख्स को हरियाणवी में बात करने को कह रहा है. ये सुनते ही महाराष्ट्र के बंदे की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है. ऐसे में लड़के को डरा हुआ देख हरियाणवी शख्स ने जो कहा उसने सबका दिल जीत लिया. साथ ही हरियाणवी बंदे ने उन सभी को एक करारा जवाब दे दिया, जो भाषा को लेकर लड़ रहे हैं. वहीं, इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

Viral Video: बिल्ली के रास्ता काटते ही हुआ हादसा, 4 स्कूटी आपस में टकराईं, देखनेवालों के उड़े होश

क्या है वीडियो में

वीडियो की शुरुआत ‘अरे महाराष्ट्र से कौन है भाई यहां’ इन शब्दों से होती है. जिसमें एक हरियाणवी शख्स ये सवाल कर रहा होता है. जिसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि ये सुनते ही एक मराठी लड़का पीछे से सामने आ कर खड़ा हो जाता है. इसके बाद जब हरियाणवी बंदा मराठी लड़के से पूछता है, ‘कौन सा गांव?’ तो लड़का इसका जवाब नासिक देता है. जिसके बाद हरियाणवी शख्स लड़के से हरियाणवी में बात करने को बोलत है. लेकिन मराठी लड़का हरियाणवी में नहीं बात कर पाता है. जिस पर वीडियो बना रहा शख्स पूछता है कि, ‘क्या हुआ नहीं आती? फिर यहां कैसे आ गए?’

क्या दिया जवाब

शख्स के इस सवाल को सुनकर बेचारे मराठी लड़के का चेहरा मायूस हो जाता है. ऐसे में लड़के को मायूस देख तुरंत हरियानवी शख्स बोल पड़ता है कि, ‘अरे भाई ये तेरा ही देश है, यहां तू काम नहीं करेगा तो कौन काम करेगा. तेरा देश तो चाहे जो कर जहां जा तेरी मर्जी. ठीक है.’ जिसके बाद 46 सेकेंड का यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है.

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

बता दें कि, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. जिस पर लिखा गया है, “हरियाणा में मिला मराठी मानुस.” वहीं, इस रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘ले जी हरियाणा में मिल गए मराठी.’ वहीं, पोस्ट होते ही इस Reel पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही यूजर्स भर-भर कर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘अंकल ने तो दिल ही जीत लिया.’ दूसरे यूजर ने लिखा है कि, ‘सैल्यूट है भाई आपको.’ तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा है कि, ‘तेरा देश है जो मर्जी कर सबसे एपिक लाइन है.’

मुंह में ब्रश रख डॉगी ने बना डाली गजब की पेंटिंग, वीडियो देख अच्छे-अच्छे पेंटरों की हुई सिट्टी-पिट्टी गुम

7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola