Viral Video: देखिए कंगारू की मजेदार नौटंकी! बेहोश होने की एक्टिंग से बना सोशल मीडिया स्टार

Updated:
विज्ञापन
kangaroo prank fainting

नौटंकीबाज कंगारू ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कंगारू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पर्यटकों का ध्यान खींचने के लिए बेहोश होने की एक्टिंग करता है. लोग उसकी मासूमियत और चालाकी पर फिदा हो गए हैं

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया कंगारू का ड्रामा

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है. वीडियो में एक चालाक कंगारू पर्यटकों का ध्यान खींचने के लिए बेहोश होने की एक्टिंग करता है. उसकी मासूमियत और नाटकीय अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.

एक्टिंग से मिला प्यार और खाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगारू पीठ के बल लेटा हुआ है, मानो वह बेहोश हो गया हो. आसपास मौजूद लोग उसकी हालत देखकर चिंतित हो जाते हैं और उसे सहलाने लगते हैं. कुछ लोग उसे खाना भी खिलाते हैं. वहीं, यह ‘शातिर’ कंगारू इस प्यार और खाने का भरपूर आनंद लेता है.

लोगों ने कहा- इसे ऑस्कर मिलना चाहिए!

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @brightworldsnews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, “देखिए इस बेजुबां की कमाल की एक्टिंग.” वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद दिलचस्प हैं. एक यूजर ने लिखा, “मेरी बीवी भी अटेंशन पाने के लिए ऐसे ही करती है.” दूसरे ने कहा, “अरे कोई इस भाई को ऑस्कर दिलाओ!”

असली एंटरटेनर है ये कंगारू

कई नेटिजन्स ने इस कंगारू को “attention seeker” और “born entertainer” बताया है. उसकी हरकतें इतनी क्यूट हैं कि लोग बार-बार वीडियो देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि जानवर भी इंसानों की तरह ध्यान पाने के लिए नाटकीय तरीके अपना सकते हैं.

यहे भी पढ़ें: Viral Video: डोगेश भाई के आगे शेरनी की चूं तक नहीं निकली, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

यहे भी पढ़ें: 4 शेरों के बीच फंसा अकेला मगरमच्छ, मौत सिर पर थी फिर भी नहीं माना हार, देखिए Viral Video

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola