4 शेरों के बीच फंसा अकेला मगरमच्छ, मौत सिर पर थी फिर भी नहीं माना हार, देखिए Viral Video

शेरों के बीच फंसा मगरमच्छ
Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और शेरों के झुंड के बीच लड़ाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें 4 शेरों से घिरने के बाद भी छोटा मगरमच्छ हार नहीं मानता और आखरी सांस तक अपनी जिंदगी बचाने के लिए शेरों से भीड़ जाता है. देखिए वीडियो.
Viral Video: किस्मत कब पलटी मार जाए ये कोई नहीं जानता. इसका जीता जागता सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दे रहा है. जिसमें पानी से निकलकर एक मगरमच्छ बाहर आराम करने आया था. लेकिन बेचारे को खबर ही नहीं थी कि वो एक नहीं बल्कि चार-चार भूखे शेरों का शिकार होने वाला है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें बेचारे छोटे से मगरमच्छ को अपनी जिंदगी को बचाने के लिए 4 शेरों से लड़ना पड़ा. हालांकि, ये तो उसे भी कहीं न कहीं पता था कि वह अकेला कितनी देर ही टिकेगा. फिर भी उसने हार नहीं मानी और शेर को ही काटने की कोशिश करने लगा.
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक छोटे से मगरमच्छ पर चार शेर टूट पड़ते हैं. लेकिन मगरमच्छ भी अपनी जिंदगी बचाने के लिए पूरी कोशिश करता है और शेरों से डटकर मुकाबला करता है. हालांकि, अकेला मगरमच्छ भूखे शेरों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सका और 22 सेकेंड में ही उसने अपनी किस्मत के फैसले को अपना लिया. वहीं, चारों भूखे शेर उसे शिकंजे में कस कर अपनी पार्टी शुरू कर देते हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @latestkruger अकाउंट से पोस्ट किया गया है. जिसमें कैप्शन दिया गया है कि, ‘चार शेरों ने छोटे मगरमच्छ पर अटैक किया और उसे अलग करने की कोशिश की.’ पोस्ट होते ही इस वीडियो को अब तक 3 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही 15,731 लाइक्स मिल चुके हैं.
यूजर्स कर रहे जनकर कमेंट्स
इस वीडियो में शेर और मगरमच्छ की लड़ाई देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए इसे प्रकृति का नियम बताया. कहा कि यह प्रकृति में संतुलन बनाए रखने की एक प्रक्रिया है. जमीन में मगरमच्छ शेरों का शिकार बन गया. लेकिन अगर यही शेर पानी में होते तो वे शिकार बन जाते. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, बात जो भी हो कम से कम मगरमच्छ ने अपनी जिंदगी बचाने की कोशिश तो की.
यह भी देखें: Viral Video: बंदर क्या जाने पैसों की कीमत, हाथ लग गयी 500 रुपये की गड्डी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन
यह भी देखें: Viral Video: कुत्ते के चंगुल में फंस गया तेंदुआ, जबड़े में दबाकर ऐसा घसीटा कि आप भी देख दंग रह जाएंगे
यह भी देखें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था हाथी, तभी सामने से आ गयी ट्रेन, लोको पायलट ने फिर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










