मुंह में ब्रश रख डॉगी ने बना डाली गजब की पेंटिंग, वीडियो देख अच्छे-अच्छे पेंटरों की हुई सिट्टी-पिट्टी गुम
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Jul 2025 5:47 PM

Painter Dog Viral Video: हैदराबाद की एक लैब्राडोर डॉग 'दाली' इन दिनों अपनी अनोखी वॉटरकलर पेंटिंग्स के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही है. यह अब तक 37 से ज्यादा एब्स्ट्रैक्ट आर्टवर्क अपने मुंह की मदद से बना चुकी है. उसकी कलाकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Painter Dog Viral Video: हम बचपन से पेंटिंग करना शुरू करते हैं लेकिन इसमें कुछ ही लोग महारथी बन पाते हैं. रंगों से सफेद कागज पर खूबसूरती बिखेरने की कला हर किसी में नहीं होती. यह हुनर सिर्फ एक सच्चे कलाकार के पास होता है. इंसानों में भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें पेंटिंग नहीं आती, तो क्या आप यकीन करेंगे कि एक जानवर भी पेंटिंग कर सकता है?
दाली बनाती है खूबसूरत पेंटिंग्स
हैदराबाद के मणिकोंडा में रहने वाली दो साल की लैब्राडोर ‘दाली’ इन दिनों अपनी पेंटिंग स्किल्स को लेकर चर्चा में है. यह क्यूट डॉगी देश की पहली ऐसी पेट आर्टिस्ट बन गई है जो वॉटरकलर से पेंटिंग बनाती है. दाली नाम की इस डॉगी का पेंटिंग बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपने मुंह में ब्रश पकड़कर एब्स्ट्रैक्ट वॉटरकलर आर्ट तैयार करती दिख रही है. डॉगी के मालिक का कहना है कि दाली ने कभी पेंटिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है. वह केवल रंगों के साथ खेलने में रुचि रखती है और उसी दौरान उसकी पेंटिंग्स बन जाती हैं. अब तक वह 37 से ज्यादा एब्स्ट्रैक्ट वॉटरकलर पेंटिंग्स बना चुकी है.
Viral Video: देखें वीडियो
आर्ट एग्जिबिशन में डिस्प्ले होगी दाली की पेंटिंग्स
जब दाली ने अपने मालिक को पेंटिंग करते देखा तो उसके भीतर भी पेंटिंग करने की लहर दौड़ गई. एक दिन उसने खुद ही ब्रश को मुंह में पकड़कर रंगों से खेलना शुरू कर दिया. अब दाली की बनाई तस्वीरों को पहली बार एक आर्ट एग्जिबिशन में पेश किया जा रहा है. दाली की पेंटिंग्स को एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट की की तरह डिस्प्ले किया जाएगा.
7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए