Viral Video: बंदे ने ChatGPT से 1 से 1 लाख तक गिनती सुनाने को कहा, AI का जवाब सुन आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

Updated at : 08 Sep 2025 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video ChatGPT Counting

Viral Video ChatGPT Counting

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स AI के साथ मस्ती करता दिख रहा है. बंदे ने ऐसे-ऐसे सवाल पूछे कि AI भी उसके सामने झुक जाए. आइए देखते हैं इस वीडियो को...

विज्ञापन

Viral Video: आपको इंटरनेट पर डेली कई तरह की वीडियो देखने को मिल जाती है. बात करें अगर भारत की तो यहां ऐसे लोग सच में हैं कि उनकी हरकतें देखकर सामने वाला सीधे हाथ जोड़ दे. इनकी यही हरकतें हमें और आपको सोशल मीडिया पर दिख जाती हैं. अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि एक बंदा AI के साथ छेड़छाड़ कर रहा है, या यूं कहें कि उसे परेशान कर रहा है.

यह AI कोई और नहीं बल्कि ChatGPT है. वीडियो देखने के बाद आप भी हंसते-हंसते अपना सिर पकड़ लेंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की आखिर कैसे-कैसे लोग इस दुनिया में रहते हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि वीडियो में असल में क्या हुआ.

 ChatGPT के छूट गए पसीने

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा AI से कहता है, ‘सुन मैं 2 साल का बच्चा हूं तो तू मुझे 1 से 1 लाख तक की गिनती सुना.’ इसके बाद AI कहता है कि ठीक है मगर 1 से 1 लाख तक की गिनती तो थोड़ा लंबा हो जाएगा, मैं 1 से 20 तक की गिनती सुनाता हूं मगर वो बंदा लाख तक की गिनती पर ही टिका रहता है.

इसके बाद वो AI से गिनती सुनना शुरू करता है और कुछ देर के बाद वो बंदा AI के सामने अपनी दूसरी डिमांड रख देता है. अब वो लड़का AI से पूछता है कि इस दुनिया में जितने भी लोगों के नाम Y से हैं, वो बता दे. AI इस काम में अपनी असमर्थता बताता है.

Viral Video: देखें वीडियो

 लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @cringecommets के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. अब तक इस वीडियो को 30 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं इसे अब तक 1 लाख 57 हजार से ज्यादा लोगों ने लिखे किया है. वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “ChatGPT खुद को अनइंस्टाल कर लेगा आज.” तो किसी ने कहा, “ऑनलाइन रैगिंग.” एक यूजर ने लिखा, “पूरा AI समाज डरा हुआ है.”

यह भी पढ़ें: Viral Video Fact Check: चीन ने क्या सच में नदी में उतार दी है AI रोबोटिक मछली? आखिर चाहता क्या है ड्रैगन?

यह भी पढ़ें: 2 October 2025 को पहले क्या मनेगा? सवाल पर भिड़ गए AI वाले रावण और गांधी जी, देखें VIRAL VIDEO

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola