नवरात्रि में आप भी जरूर करें इस तरह से कलश स्थापना, दूर होंगे सारे ग्रह दोष

Updated:
विज्ञापन

जानिए क्या है कलश स्थापना का खास उपाय?

नवरात्रि में डॉ. जय मदान द्वारा बताए गए इस आसान कलश स्थापना उपाय से आप घर के ग्रह दोष दूर कर सकते हैं और पा सकते हैं सुख-शांति, समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद.

विज्ञापन

Chaitra Navratri Kalash Sthapana Guide: चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन समय सिर्फ पूजा और व्रत का ही नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी सबसे शक्तिशाली अवसर माना जाता है. वस्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान नवरात्रि पर ग्रह दोष कओ दूर करने के लिए एक बेहद आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय बताया है, जिसे करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और ग्रह दोषों से मुक्ति मिल सकती है.

विज्ञापन

जानिए क्या है कलश स्थापना का खास उपाय? (Chaitra Navratri Kalash Sthapana Vastu Tips)

डॉ. जय मदान के अनुसार, नवरात्रि में एक मटकी (कलश) स्थापित करके उसमें गंगाजल और 9 ग्रहों से जुड़े विशेष पदार्थ डालने चाहिए. यह मटकी घर में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बन जाती है.

नवरात्रि कलश स्थापना में क्या-क्या डाला जाता है? (Chaitra Navratri Kalash Sthapana Guide)

Chaitra Navratri Kalash Sthapana Guide
कलश स्थापना

कलश स्थापना में डाले जाने वाले मुख्य पदार्थ –

  • गेहूं (सूर्य)
  • चावल (चंद्र)
  • लाल मसूर (मंगल)
  • हल्दी (गुरु)
  • घी (शुक्र)
  • इलायची (बुध)
  • लौंग (शनि)
  • जौ (राहु)
  • काले-सफेद तिल (केतु)

नवरात्रि कलश की पूजा कैसे करें?

इस मटकी को घर के मंदिर या साफ जगह पर रखें और रोज पूजा करें. नवरात्रि खत्म होने पर इसे माता को अर्पित करें और जल को पूरे घर में छिड़क दें.

नवरात्रि में कलश स्थापना का महत्व

कलश को हिंदू धर्म में शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसमें सभी ग्रहों के तत्व डालने से उनकी ऊर्जा संतुलित होती है और जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में आलता लगाने का ये खास तरीका बदल सकता है आपकी किस्मत? जानें डॉ. जय मदान के टिप्स 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola