Viral Video: पानी में लोट-पोट कर मस्ती करता दिखा छोटू हाथी, वायरल वीडियो देख आपका भी नहीं भरेगा मन

Updated:
विज्ञापन
Viral Video baby elephant playing in water stream

Viral Video baby elephant playing in water stream

Viral Video: विश्व हाथी दिवस पर एक आईएफएस अधिकारी ने मन मोह लेने वाला एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक छोटा हाथी, मां की देखरेख में पहली बार नदी में उतरकर पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है, जो दर्शकों का दिल छू रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: हर साल आज यानी 12 अगस्त को दुनिया भर में विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हाथी न केवल जंगलों की शान हैं, बल्कि पर्यावरण के संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इसका मकसद इन विशालकाय और खूबसूरत जीवों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाना है.

इसी मौके पर सोशल मीडिया पर एक मन मोह लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हथिनी अपने छोटे से बच्चे के साथ नजर आती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हा हाथी मां की देखरेख में पहली बार नदी में उतरकर नहाता है और पानी में खूब मस्ती करता है.

पानी में छोटू ने की खूब मस्ती 

इस दिल छू लेने वाले वीडियो में एक छोटे हाथी के बच्चे को दिखाया गया है, जो अपनी मां के साथ नदी में उतरकर पानी में खेल रहा है. शुरुआत में वह धीरे-धीरे और सावधानी से नाले में कदम रखता है, लेकिन कुछ ही देर में ठंडे पानी में छींटे उड़ाते हुए मस्ती करने लगता है.

खेल-खेल में उसके पैर पानी में हल्के से डगमगाते भी हैं, फिर भी वह संतुलन बनाकर आगे बढ़ता है. बहते पानी में लेटकर वह नहाने का मजा लेता है और सूंड में पानी भरकर खूब खेलता है. पूरे समय मां हाथी अपने बच्चे पर नजर रखती है, जबकि नन्हा हाथी पानी में खेलते हुए नए अनुभव हासिल करता है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स ने भी प्यारे-प्यारे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पृथ्वी वास्तव में तभी सुंदर है जब उसके सभी जीव आजाद और सुरक्षित हों. हाथियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है.’ दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘नहा लिया पहली बार जिंदगी में’

यह भी देखें: Viral Video: गली में खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गेट फांदकर जर्मन शेफर्ड ने बचाई जान

यह भी देखें: Viral Video: आधी रात में टॉयलेट करने उठा शख्स, तभी अचानक जंगल के राजा से मिल गयी नजर, फिर शेर ने…

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola