Viral Video: गली में खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गेट फांदकर जर्मन शेफर्ड ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन
Viral Video German Shepherd Saves life of Childrens

Viral Video German Shepherd Saves life of Childrens

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि 3-4 छोटे बच्चे गली में खेलते हुए आगे बढ़ रहे होते हैं. तभी अचानक एक आवारा कुत्ता सबसे छोटे बच्चे पर तेजी से हमला करने की कोशिश करता है, जिससे घबराकर बच्चा वहीं रुक जाता है. तभी वहां जर्मन शेफर्ड आकर उनकी रक्षा करता है.

विज्ञापन

Viral Video: आपने फिल्मों और किताबों में हीरो को देखा और पढ़ा तो जरूर होगा लेकिन कई बार वे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी नजर आ जाते हैं. जरूरी नहीं की वो हीरो सिर्फ इंसान के रूप में ही हो कभी-कभी जानवर के रूप में भी हमें दिख जाते हैं. ऐसी ही एक सच्ची घटना है एक जर्मन शेफर्ड की, जिसने अपने मालिक के घर की रखवाली करते-करते गली में खेल रहे बच्चों की जान बचा ली.

सोशल मीडिया पर लोग उसे प्यार से “गली का सुपरहीरो” कहकर पुकार रहे हैं. वैसे भी, बहुत से लोग कुत्तों के शौकीन होते हैं और उन्हें घर में पालना पसंद करते हैं, वहीं ये कुत्ते भी अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार होते हैं. तो चलिए, आज हम आपको इसी खास कहानी से रूबरू कराते हैं.

हीरो की तरह एंट्री ली जर्मन शेफर्ड ने 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि 3-4 छोटे बच्चे गली में खेलते हुए आगे बढ़ते हैं. तभी एक आवारा कुत्ता अचानक सबसे छोटे बच्चे पर झपटने की कोशिश से उसका पीछा करता है. डर के मारे बच्चा वहीं रुक जाता है. इसी दौरान घर के भीतर से बाहर झांक रहा जर्मन शेफर्ड यह दृश्य देख लेता है. तुरंत उसका ‘गार्ड मोड’ चालू हो जाता है और वह गेट लांघकर सीधे सड़क पर आ जाता है. उसकी तेज एंट्री किसी एक्शन फिल्म के हीरो जैसी लगती है. वह इतनी तेजी से हमलावर कुत्ते की ओर बढ़ता है कि वह तुरंत डरकर भाग जाता है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट ने पोस्ट किया है. अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा , “कुत्ते सच में वफादार होते हैं, सही समय पर जान बचा लेते हैं.” एक यूजर ने लिखा, “डोगेश भाई सलाम.” एक और यूजर ने कमेंट किया, “इरादा चाहे जैसा रहा हो, इस जर्मन शेफर्ड ने सुपरहीरो का काम कर दिखाया.”

यह भी दखें: Viral Video: आधी रात में टॉयलेट करने उठा शख्स, तभी अचानक जंगल के राजा से मिल गयी नजर, फिर शेर ने…

यह भी दखें: Viral Video: सड़क पर जा रहे थे लोग, तभी रोड के किनारे आ धमका शेर, आगे जो हुआ आपने सोचा भी न होगा

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola