Viral Video: आधी रात में टॉयलेट करने उठा शख्स, तभी अचानक जंगल के राजा से मिल गयी नजर, फिर शेर ने…

Viral Video Lion and man Face off
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक CCTV वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि रात हो चुकी है, चारों ओर अंधेरा है और दूर से कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दे रही है. इस दौरान एक आदमी आराम से टहलते हुए एक कमरे की ओर बढ़ता है. तभी उसके सामना शेर से हो जाता है. आगे वीडियो में देखिए क्या हुआ…
Viral Video: जब भी इंसान और शेर आमने-सामने आते हैं, ऐसी घटनाएं अक्सर किस्सों और कहानियों का हिस्सा बन जाती हैं. मगर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इस मुलाकात को बिल्कुल अलग रूप दे दिया. यह वाकया रात के सन्नाटे में हुआ, जब एक चौकीदार, शायद ड्यूटी के दौरान, पेशाब करने के लिए बाहर निकला.
सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आता है कि चारों ओर अंधेरा है और दूर-दूर से कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही है. सुनसान माहौल में वह आराम से टहलते हुए एक कमरे के पास पहुंचता है, बिना यह जाने कि अगले ही पल उसका सामना जंगल के राजा से होने वाला है.
आधी रात में हुआ इंसान और शेर का आमना-सामना
CCTV कैमरे में कैद हुई वीडियो में दिखता है कि एक शेर धीरे-धीरे कमरे के पीछे से बाहर आता है. वहीं, चौकीदार को इसकी भनक तक नहीं होती, क्योंकि शेर की गुर्राहट कुत्तों के भौंकने में दब जाती है. चौकीदार बेफिक्र होकर आगे बढ़ता है, लेकिन जैसे ही वह कमरे के कोने पर पहुंचकर अपनी जिप खोलने लगता है, उसकी नजर सामने खड़े शेर पर पड़ जाती है.
अचानक हुए इस सामना से वह घबरा जाता है और जोर से चिल्लाते हुए पीछे की ओर दौड़ पड़ता है. मजेदार बात यह है कि उसी वक्त कैमरे में नजर आता है कि शेर भी उतनी ही तेजी से उलटे पांव भाग रहा होता है. यह नजारा एक साथ डरावना और मजाकिया है, क्योंकि जंगल का यह ताकतवर शिकारी भी इंसान से उतना ही सहम गया, जितना इंसान उससे.
Viral Video: देखें वीडियो
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इंस्टाग्राम पर @nasitkamal अकाउंट से कमल नसित द्वारा शेयर किए गए इस रोमांचक और मनोरंजक वीडियो को महज एक दिन में 46 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. कमल ने कैप्शन में लिखा, “आदमी और शेर का आमना सामना,” जो इस घटना को बखूबी बयां करता है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर अपनी राय दी. एक ने लिखा, “शेर का शेर से सामना हो ही गया आखिर में!” दूसरे ने मजाक में कहा, “क्या शेर बनेगा रे तू?” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “आज पहली बार शेर शेर से डरा है.”
यह भी देखें: Viral Video: सड़क पर जा रहे थे लोग, तभी रोड के किनारे आ धमका शेर, आगे जो हुआ आपने सोचा भी न होगा
यह भी देखें: Viral Video: हाथी के बाड़े में गलती से गिर गया बच्चा, गजराज ने सूंड से उठाकर परिवार को सौंपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










