Viral Video: सड़क पर टहलते दिखा शेरों का झुंड, अंत में शेरनी ने किया कुछ ऐसा कि अटक गयी लोगों की सांसे
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Jul 2025 5:42 PM
Viral Video Herd of Lions
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शेरों का झुंड सड़क पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं. इन शेरों का झुंड देखकर वहां से गुजर रही गाड़ियां रुक जाती हैं. आइए देखते हैं आगे फिर क्या हुआ.
Viral Video: शेर वैसे तो होता है जंगल का राजा लेकिन अगर कहीं भी उसकी एंट्री हो जाए तो समझिए उस इलाके में किसी और की नहीं चलने वाली. सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें शेरों का एक झुंड सड़क पर बेखौफ घूमता नजर आता है. इस नजारे ने न सिर्फ ट्रैफिक को रोक दिया बल्कि वहां मौजूद लोगों की सांसें भी थमा दीं. वीडियो इतना आश्चर्यजनक है कि इसे देखकर लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है.
सड़क पर टहलते दिखा शेरों का झुंड
यह रोमांचक और डरावना वीडियो X पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शेरों का झुंड सड़क पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं. इन शेरों का झुंड देखकर वहां से गुजर रही गाड़ियां रुक जाती हैं. वीडियो में शेर और शेरनी बड़े ही बेखौफ अंदाज में सड़क पर टहल रहे होते हैं.
Viral Video: देखें वीडियो
कहां का है यह वीडियो?
वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने @Grok को टैग करते हुए इस घटना की जानकारी मांगी. जवाब में @Grok ने बताया कि यह वीडियो सितंबर 2018 की है और इसे ब्रिटेन के वॉर्सेस्टरशायर स्थित बेवडली में मौजूद वेस्ट मिडलैंड्स सफारी पार्क में रिकॉर्ड किया गया था. यह नजारा शेरों के झुंड में हुई आपसी लड़ाई के दौरान कैद किया गया था.
लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने पर कई लोगों ने कमेंट्स हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह वीडियो किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है, लेकिन यह हकीकत है.” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “शेरों का इतना कॉन्फिडेंस देखकर मजा आ गया, लेकिन रिहायशी इलाकों में उनकी मौजूदगी चिंता का विषय है.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: भाई किस्मत हो तो ऐसी! शिकार के ताक में बैठा था मगरमच्छ लेकिन मौत के मुंह से यूं बच निकला जेब्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










