SIM Card जिंदा रखने के लिए ये वाला रीचार्ज है परफेक्ट, फायदे जानकर मान जाएंगे

30 Days Cheapest Recharge Plan Jio vs Airtel vs BSNL
Vi Affordable Recharge Active SIM Card: यह प्लान 100 र��पये से भी कम कीमत में उपलब्ध है और अन्य टेलीकॉम कंपनियां ऐसा प्लान नहीं दे रही हैं.
SIM Card: सिम कार्ड एक्टिव रखनेवाला सस्ता रीचार्ज ढूंढ़ रहे हैं, तो वोडाफोन आइडिया (Vi) का 99 रुपये वाला प्लान 2025 में एक सस्ता विकल्प साबित हो सकता है. यह प्लान 100 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध है और अन्य टेलीकॉम कंपनियां ऐसा प्लान नहीं दे रही हैं. Vi अपने 2G ग्राहकों को बनाये रखने के लिए सस्ते प्लान्स पेश कर रही है, जबकि कंपनी का उद्देश्य APRU (Average Revenue Per User) बढ़ाना है. इसके अलावा, सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे नये और सस्ते प्लान्स पेश करें, जो वॉयस और SMS सेवाओं की पेशकश तो करें, लेकिन डेटा नहीं होगा, क्योंकि कुछ यूजर्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती.
वोडाफोन आइडिया (Vi) का 99 रुपये का प्लान 200MB डेटा और 15 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है. इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का दर मिलता है, लेकिन इसमें SMS सुविधा नहीं दी जाती. यह प्लान सस्ती कॉलिंग और सीमित डेटा उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है.
Vi का 99 रुपये का प्लान उन ग्राहकों के लिए आदर्श है जो अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं और बजट में रहना चाहते हैं. इस प्लान के तहत सस्ते में कॉलिंग और सीमित डेटा मिलता है, जिससे यह सस्ती कॉलिंग और एक्टिव सिम रखने के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है. अन्य कंपनियों जैसे Jio और Airtel के मुकाबले, जिनके सिम को एक्टिव रखने के लिए लगभग 200 रुपये का खर्च आता है, यह प्लान काफी किफायती है.
यह प्लान Vi के सभी सर्कल में उपलब्ध है और Vi ऐप या अन्य थर्ड पार्टी रीचार्ज ऐप के माध्यम से रीचार्ज किया जा सकता है. 99 रुपये का Vi Plan देशभर के सभी Vi Circle में मिल जाने वाला है. आप इसे Vi App के माध्यम से रीचार्ज कर सकते हैं या आप किसी भी अन्य थर्ड पार्टी रीचार्ज ऐप से इस प्लान को सब्सक्राइब कर सकते हैं.
Airtel – BSNL की मौज, Jio – Voda को बड़ा नुकसान, जानिए क्या कहती है TRAI की नयी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










