Airtel – BSNL की मौज, Jio – Voda को बड़ा नुकसान, जानिए क्या कहती है TRAI की नयी रिपोर्ट

JIO Airtel BSNL VI
TRAI New Report: जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स महंगे होने के बाद, यूजर्स की संख्या में गिरावट आई, जबकि एयरटेल और बीएसएनएल के यूजरबेस में सुधार हुआ है. बीएसएनएल के कुल यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के करीब पहुंच गई है.
TRAI New Report: एयरटेल और बीएसएनएल का यूजरबेस लगातार बढ़ रहा है, जबकि जियो और वीआई के यूजर्स में गिरावट देखी जा रही है. टेलीकॉम नियामक ट्राई की नयी रिपोर्ट के मुताबिक, जियो और वीआई के लाखों यूजर्स कम हो गए हैं, जबकि एयरटेल और बीएसएनएल के यूजर्स की संख्या में वृद्धि हुई है. जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स महंगे होने के बाद, यूजर्स की संख्या में गिरावट आई, जबकि एयरटेल और बीएसएनएल के यूजरबेस में सुधार हुआ है. बीएसएनएल के कुल यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के करीब पहुंच गई है.
एयरटेल का क्या हाल है?
ट्राई की अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने 19.28 लाख नये यूजर्स जोड़े हैं. सितंबर में कंपनी के 14.35 लाख यूजर्स कम हुए थे, लेकिन अब एयरटेल रिकवरी मोड में है. इसके मार्केट शेयर में बढ़ोतरी होकर यह 33.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है. एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर सबसे ज्यादा है और इसकी सफलता का कारण बेहतर कनेक्टिविटी को बताया जा रहा है.
जियो का हाल बेहाल
ट्राई की नयी रिपोर्ट कहती है कि जियो का यूजरबेस लगातार कम हो रहा है. अक्टूबर में कंपनी के 37.60 लाख यूजर्स घटे और सितंबर में भी 79.70 लाख यूजर्स कम हुए थे. हालांकि, जियो अभी भी देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना हुआ है, लेकिन उसका मार्केट शेयर घटकर 39.9 प्रतिशत हो गया है.
वोडा-आइडिया को भी नुकसान और बीएसएनएल मजे में
वोडाफोन आइडिया का यूजरबेस अक्टूबर 2024 में 19.77 लाख घटा, जबकि सितंबर में 15.5 लाख यूजर्स कम हुए थे. कंपनी का मार्केट शेयर 18.30 प्रतिशत है. इसके विपरीत, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अक्टूबर में करीब 5 लाख नये यूजर्स जोड़े हैं, जबकि सितंबर में 8.5 लाख यूजर्स जुड़े थे. कुल मिलाकर, बीएसएनएल और एमटीएनएल का संयुक्त मार्केट शेयर बढ़कर 8.22 प्रतिशत हो गया है. तीनों निजी कंपनियों का कुल मार्केट शेयर 91.78 प्रतिशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










