खोए या चोरी हुए फोन की लोकेशन कैसे करें ट्रैक? कईयों को नहीं पता होती ये कमाल की ट्रिक
Sanchar Saathi Portal to track and block lost or stolen mobile
Sanchar Saathi: अगर आपका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत सरकारी वेब ‘संचार साथी पोर्टल’ की मदद लें. इस पोर्टल के जरिए आप अपने खोए हुए या चोरी गए फोन को ब्लॉक कर सकते हैं और उसकी लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करती है.
Sanchar Saathi: स्मार्टफोन के आने से बेशक हमारी जिंदगी काफी आसान हो गयी है. हमारी बैंकिंग डीटेल्स, फोटोज, ईमेल, ID और पर्सनल जानकारी मौजूद होती है. ऐसे में अगर फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो सिर्फ डिवाइस का नुकसान नहीं होता, बल्कि हमारी प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भी खतरा मंडरा ने लगता है. इसी परेशानी को हल करने के लिए भारत सरकार ने संचार साथी पोर्टल की शुरुआत की है, जो खोए हुए या चोरी हुए स्मार्टफोन को ट्रैक और ब्लॉक करने में मदद करता है. आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है और इस पोर्टल की मदद से कैसे आप भी अपने खोए या चोरी हुए फोन को ट्रैक कर सकते हैं.
संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi Portal)
संचार साथी पोर्टल, सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसकी मदद से मोबाइल का IMEI नंबर इस्तेमाल करके उसे ट्रैक और ब्लॉक किया जा सकता है. यदि आपका मोबाइल गुम हो गया है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर इस पोर्टल के जरिए अपने डिवाइस को ब्लॉक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह प्रोसेस कैसे काम करती है.
खोए या चोरी हुए फोन को ट्रैक कैसे करें?
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “Register Here” पर क्लिक करें.
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद मोबाइल पर आया OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने अकाउंट से वेबसाइट में लॉगिन करें.
- “Find Stolen/Lost Device” ऑप्शन पर क्लिक करें.
- IMEI नंबर, ब्रांड, मॉडल, खरीद की रसीद की फोटो, खोने की तारीख और स्थान के साथ पुलिस FIR नंबर भरें.
- FIR की कॉपी और एक वैलिड पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) अपलोड करें.
- लॉगिन के बाद “IMEI Search” ऑप्शन चुनें.
- IMEI नंबर दर्ज करके अपने फोन की संभावित लोकेशन देखें.
- अगर आप चाहते हैं कि कोई आपके फोन का गलत इस्तेमाल न कर सके, तो “Block Stolen/Lost Mobile” ऑप्शन पर जाएं.
- वजह चुनें और “Block” पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपका फोन नेटवर्क पर ब्लॉक हो जाएगा और कोई उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.
- ध्यान दें, जब आपका फोन मिल जाए, तो आप इसी पोर्टल से उसे अनब्लॉक भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Tatkal टिकट हर बार होगी कंफर्म! बस कर लें यह छोटा सा काम वरना जनरल डब्बे में भी नहीं मिलेगी जगह
यह भी पढ़ें: PAN Card Loan: सिर्फ पैन कार्ड के जरिए मिल जाएगा ₹5 लाख का लोन, जाने क्या है पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










