PAN Card Loan: सिर्फ पैन कार्ड के जरिए मिल जाएगा ₹5 लाख का लोन, जाने क्या है पूरा प्रोसेस

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

PAN Card Loan Upto 5 Lakh

PAN Card: आज के समय में पैन कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. जिस तरह आधार कार्ड की आवश्यकता हर जगह महसूस होती है, उसी तरह पैन कार्ड की भी अहमियत बढ़ गई है. पैन कार्ड की मदद से न सिर्फ जरूरी वित्तीय कार्य किए जा सकते हैं, बल्कि इसके जरिए आप 5 लाख रुपये तक का लोन लोन भी ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

PAN Card: आज के डिजिटल दौर में PAN Card सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं यह बल्कि आपकी वित्तीय साख का प्रमाण बन चुका है. यह 10 अंकों की एक अल्फान्यूमेरिक आईडी होती है, जिसे भारत के आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा जारी किया जाता है. PAN नंबर के जरिए नागरिकों के वित्तीय लेनदेन पर नजर रखी जाती है, ताकि कोई भी लेनदेन कानूनी दायरे से बाहर न जा सके.

PAN Card से जुड़े कुछ ऐसे फायदे होते हैं जिनसे हम अनजान होते हैं. काफी कम लोगों को पता होता है कि हम पैन कार्ड की मदद से 5 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं. चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, शादी का खर्च हो या कोई अन्य जरूरत, PAN कार्ड के जरिए तुरंत लोन मिल सकता है. आइए जानते हैं कि केवल PAN Card के जरिए लोन लेने का क्या प्रोसेस होता है और इस दौरान आपको इसमें किन दस्तावेजों की जरूरत होती है.

PAN Card से लोन

PAN Card के जरिए पर्सनल लोन लेना अब काफी आसान हो गया है. इसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जहां केवल कुछ अपने बेसिक डिटेल्स भरनी होती है और PAN के जरिए e-KYC प्रक्रिया पूरी की जाती है. इस प्रकार के लोन आमतौर पर तुरंत अप्रूव हो जाते हैं, जिससे आप किसी भी इमरजेंसी स्थिति में तुरंत फंड प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों की तुलना करें, तो आपको आकर्षक ब्याज दरों का फायदा भी मिल सकता है. इस लोन के लिए दस्तावेज भी बहुत कम लगते हैं. इसके अलावा, लोन चुकाने के लिए 6 महीने से लेकर 96 महीने तक की फ्लेक्सिबल EMI सुविधा भी मिलती है.

लोन लेने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी

PAN Card लोन के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. उसकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा, आवेदक के पास वैध PAN Card होना चाहिए और उसका क्रेडिट स्कोर भी मजबूत होना जरूरी है. चाहे व्यक्ति नौकरीपेशा हो या स्वरोजगार से जुड़ा हो, एक स्थायी और नियमित आय सोर्स होना जरूरी है. इसके साथ ही, डेब्ट-टू-इनकम (DTI) अनुपात भी कम होना चाहिए.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी में से कोई एक.
  • पते का प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, किरायानामा या बिजली का बिल.
  • आय प्रमाण पत्र: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पिछली तीन महीने की सैलरी स्लिप और छह महीने का बैंक स्टेटमेंट, जबकि स्व-रोजगार करने वालों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR).
  • फोटोग्राफ: पासपोर्ट साइज की हालिया फोटो.

कैसे करें अप्लाई? (PAN Card Loan Online Apply)

  • सबसे पहले ऐसी बैंक या NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) चुने जो PAN Card के जरिए लोन देते हो.
  • संबंधित संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां दिए गए ‘Apply Now’ या ‘Instant Loan’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और प्राप्त OTP से वेरिफिकेशन करें.
  • उसके बाद नाम, PAN नंबर, जन्मतिथि और पिनकोड जैसी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • अब “Proceed” पर क्लिक करें और लोन राशि और प्रकार (Term, Flexi Term, Flexi Hybrid) को चुने.
  • अंत में e-KYC प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Instant Loan: आधार कार्ड का यह छिपा हुआ फीचर घर बैठे दिलाता है इंस्टैंट लोन, जानिए

यह भी पढ़ें: CIBIL Score देखना हुआ और भी आसान, Paytm, Google Pay और PhonePe से एक क्लिक में हो जाएगा काम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola