पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत, तो हाथों में रचाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, हटाए नहीं हटेगी ‘पियाजी’ की नजर

Hariyali Teej AI Mehndi Designs
Hariyali Teej AI Mehndi Designs: हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. ऐसे में हर सुहागिन महिला अपने-अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाती हैं. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं AI से बने ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन.
Hariyali Teej AI Mehndi Designs: 27 जुलाई का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए खास है. क्योंकि, इस दिन हरियाली तीज है. अलग-अलग जगहों पर हरियाली तीज को अलग-अलग नामों जैसे सिंधारा तीज, छोटी तीज, श्रावण तीज या सावन तीज के नाम से जाना जाता है. हरियाली तीज के दिन सारी सुहागिन महिलाएं अपने-अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-सम्पन्नता के लिए व्रत रखती हैं. सोलह शृंगार कर पूजा-पाठ करती हैं. ऐसे में सोलह शृंगार की बात हो और मेहंदी का जिक्र न हो ये भला कैसे हो सकता है. पूजा के एक दिन पहले ही सुहागिन महिलायें अपने-अपने हाथों में अपने पति के नाम की मेहंदी रचाती हैं. हरियाली तीज आने में बस 3 दिन ही बचें हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए स्पेशल AI से बने ट्रेंडी AI Hariyali Teej Mehndi Designs लेकर आए हैं. जिससे आपके हाथ सबसे हटकर और खूबसूरत दिखेंगे.
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Design)
अगर आप नई-नवेली दुल्हन हैं और यह आपका पहला हरियाली तीज है तो आपके हाथों पर भरे-भरे मेहंदी डिजाइन बहुत जचेगी. ये आपके हाथों पर सुंदर भी लगेगा और सबसे हटकर भी.


दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन (Dulha-Dulhan AI Mehndi Design)
नई दुल्हनें हो या फिर पुरानी हाथों पर दूल्हा-दुल्हन वाला मेहंदी डिजाइन तो सबको भाता है. ऐसे में आप भी अपने हाथों में दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं.


दुल्हन मेहंदी डिजाइन (Dulhan Mehndi Design)
सावन के महीने में हरियाली तीज आती है. ऐसे में आप अपने हाथों में दुल्हन मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं. ये आपके हाथों को सबसे यूनिक बना देंगे.

यूनिक मेहंदी डिजाइन (Unique Mehndi Design)
आज के समय में यूनिक डिजाइन की खोज हर किसी को है. AI आपको आपके ड्रेस और थीम के अनुसार यूनिक डिजाइन बना कर देता है. ऐसे में हरियाली तीज के लिए आपके लिए ये यूनिक डिजाइन सही रहेंगी. ये सिम्पल होने के साथ-साथ आपके हाथ को अलग लुक देगी.

सिंपल मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Design)
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है कि आप अपने हाथों में ज्यादा भरकर मेहंदी डिजाइन लगाएं तो आप इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. सिंपल होने के साथ-साथ इसे बनाने में कम समय भी लगेगा और हाथ सुंदर भी दिखेंगे.


मंडला मेहंदी डिजाइन
मंडला डिजाइन काफी पसंद किये जाते हैं. ऐसे में AI ने आपके लिए कुछ ट्रेंडी मंडला डिजाइन बनाया है. जिसे आप ट्राई कर सकते हैं.


यूनिक मोर डिजाइन (Unique Peacock AI Mehndi Design)
अगर आप अपने हाथों को ज्यादा मेहंदी डिजाइन से नहीं भरना चाहती हैं तो फिर आप ये मोर मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इससे आपके हाथ थोड़े खाली भी रहेंगे और अलग डिजाइन होने के कारण सुंदर भी लगेंगे.


AI लेटेस्ट गोलाकार मेहंदी डिजाइन | AI Golakar Mehndi Design
अभी ट्रेंड में गोलाकार मेहंदी डिजाइन खूब चल रहा है. ऐसे में आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं.


दुल्हन की सहेलियां जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
Sawan Mehndi Design: सावन, तीज, रक्षाबंधन… हर मौके पर जंचेगी ये स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन, देखें जरूर
यह भी पढ़ें: सगाई पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, अंगूठी नहीं हाथों पर होगी ‘होने वाले पति’ की नजर
यह भी पढ़ें: AI Mehndi Design: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये AI मेहंदी डिजाइंस, नहीं हटेगी किसी की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










