OnePlus 15 का कैमरा भी फीका पड़ जाएगा इन 5 Android फोन्स के आगे, लिस्ट में Realme और iQOO भी शामिल

Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Dec 2025 5:58 PM

विज्ञापन

OnePlus 15

OnePlus ने हाल ही में अपना नया OnePlus 15 लॉन्च किया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा भी है, जो इसे एक दमदार फ्लैगशिप बनाता है. लेकिन मार्किट में कई ऐसे भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैं जो कमाल की कैमरा क्वालिटी देते हैं और शानदार सेल्फी क्लिक करते हैं. आइए आपको दिखाते हैं वो टॉप 5 ऑप्शंस जो आपकी पसंद बदल सकते हैं.

विज्ञापन

हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus 15 काफी ट्रेंड में है. इसका पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और शानदार परफॉरमेंस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कैमरा क्वालिटी की भी बात करें तो ये बढ़िया पिक्चर क्लिक करता है. लेकिन मार्किट में कई ऐसे भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैं जो कमाल की कैमरा क्वालिटी देते हैं और शानदार सेल्फी क्लिक करते हैं. ये फोन न सिर्फ कीमत में ज्यादा स्मार्ट हैं, बल्कि फीचर्स में भी दमदार हैं. आइए आपको दिखाते हैं वो टॉप 5 ऑप्शंस जो आपकी पसंद बदल सकते हैं.

Xiaomi 15

Xiaomi 15 में 6.36 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 68 बिलियन कलर्स, 1920Hz PWM डिमिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. स्क्रीन Dolby Vision सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है. कैमरे की बात करें तो फोन में पीछे की ओर ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 5240mAh की बैटरी मिलती है और इसे Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पावर देता है.

Google Pixel 10

Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी मिलती है. फोन में Google Tensor G5 चिपसेट दिया गया है. इसमें 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP वाइड लेंस, 10.8MP टेलिफोटो और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है.

Realme GT8 Pro

Realme GT8 Pro का 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस इसे बाकी फोन से बिल्कुल अलग बना देता है. इसके साथ इसमें 50MP का वाइड कैमरा सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिलता है. फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है.

Oppo Find X9

Oppo Find X9 में पीछे की तरफ ट्रिपल 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है और सामने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 80W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. इसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर लगाया गया है. इसके अलावा, इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है.

iQOO 15

नया iQOO 15 पीछे की तरफ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप लाता है, और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 100W वायर्ड चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. फोन में 6.85 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 1 बिलियन कलर्स और Dolby Vision सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 Series ही नहीं, ये स्मार्टफोन्स भी दिसंबर में मचाएंगे धमाल, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola