अब लंबी ट्रेन जर्नी नहीं होगी बोरियत भरी, इस सुपर ऐप पर फ्री में मिलेगा OTT का मजा
Published by : Shivani Shah Updated At : 13 Aug 2025 7:28 PM
RailOne App OTT Benefits
RailOne App OTT Benefits: भारतीय रेलवे की नई सुपर ऐप RailOne में नए फीचर्स जोड़ दिए गए हैं. जिससे अब आप अपने लंबे सफर में बोर नहीं होंगे. दरअसल, ऐप से एक प्लेटफॉर्म जोड़ दिया गया है, जिससे यात्री अपने लंबे ट्रेन सफर में फ्री में फिल्में और वेब सीरीज का मजा ले सकेंगे.
RailOne App OTT Benefits: अगर आप ट्रेन से लंबी सफर करते हैं, तो अब आप अपने लंबे सफर पर बोर नहीं होंगे. क्योंकि, अब ट्रेन में आपको सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट का डोज भी मिलेगा. दरअसल,भारतीय रेलवे ने अपने Super RailOne में एक नया फीचर जोड़ा है. जिससे आप अपने ट्रेन जर्नी के दौरान फ्री में OTT प्लेटफॉर्म का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा ट्रेवल के दौरान गेम्स भी खेल सकते हैं. सबसे खास बात इसके लिए आपको पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे.
कौन सा ओटीटी प्लेटफॉर्म जुड़ा? | RailOne App OTT Benefits
भारतीय रेलवे के RailOne ऐप से प्रसार भारती के फ्री WAVES OTT प्लेटफॉर्म को जोड़ा गया है. 2024 में लॉन्च इस प्लेटफॉर्म पर करीब 10 से अधिक भाषाओं में कंटेंट मौजूद है. इस प्लेटफॉर्म पर लाइव टीवी से लेकर ऑडियो, ऑन-डिमांड वीडियो, गेमिंग सब एक ही जगह यात्रियों को मिलेगा. ऐसे में अब RailOne ऐप पर यात्री टिकट बुकिंग से लेकर, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग, शिकायत निवारण और अब एंटरटेनमेंट भी एक ही जगह पा सकेंगे.
कैसे मिलेगा फ्री OTT कंटेंट | RailOne App OTT Benefits
- सबसे पहले Google Play Store पर जाकर RailOne ऐप डाउनलोड कर लें.
- इसके बाद ऐप ओपन कर mPIN या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर लॉग इन करें.
- ‘अधिक पेशकश’ (More Offerings) सेक्शन पर जाएं और ‘गो टू वेव्स'(Go To Waves) चुनें.
- एक नया पेज खुलेगा जहां आप फ्री में कंटेंट ब्राउज़ और स्ट्रीम कर सकते हैं.
बता दें कि, यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए भारतीय रेलवे ने यह कदम उठाया है. फिलहाल यह सर्विस कुछ ही ट्रेनों में शुरू की गई है. लेकिन जल्द ही यह अभी ट्रेनों में उपलब्ध होगा. RailOne यूजर-फ्रेंडली ऐप है. जिसे यूजर्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीदे जा सकते हैं? जान लीजिए नियम वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










