"तेरी याद आ रही है...," बेटे को भेजे पिता के व्हाट्सऐप मेसेज ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को रुला डाला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Jul 2025 2:16 PM
Our parents are lonely while we are away for our career
Viral Post: 22 साल के एक युवक को उसके पिता ने पहली बार इमोशनल व्हाट्सऐप मेसेज भेजा- "तेरी याद आ रही है." यह मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों दिलों को छू गया. आप भी जानिए पूरी कहानी.
Viral Post: नौकरी के लिए अपने घर से दूर, दूसरे राज्य में रहनेवाले 22 साल के एक युवक को उसके पिता ने अचानक भावुक व्हाट्सऐपमेसेजभेजा.मेसेज में लिखा था:”तेरी याद आ रही है, घर आ जा, एक दिन के लिए ही सही.” यह पहली बार था जब पिता ने इस तरह की भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे बेटा हैरान और चिंतित हो गया.
मेंटल हेल्थ को लेकर चिंता
युवक ने Reddit पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और पिता की इस तरह की भावनात्मक अभिव्यक्ति ने उसे उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित कर दिया. उसने यह भी बताया कि उनके बीच पारंपरिक पिता-पुत्र जैसा रिश्ता है- जहां भावनाएं कम ही साझा होती हैं.
Viral Post: सोशल मीडिया पर भावनात्मक प्रतिक्रिया
यह पोस्ट वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इसे देखा और प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने युवक को तुरंत घर जाने की सलाह दी और अपने-अपने अनुभव साझा किये. एक यूजर ने लिखा, “हमारे माता-पिता अकेले हो जाते हैं जब हम करियर के लिए दूर चले जाते हैं.”
Viral Post: पारिवारिक रिश्तों पर नयी सोच
इस घटना ने भारतीय समाज में पिता-पुत्र के रिश्तों में भावनात्मक दूरी पर चर्चा को जन्म दिया है. कई लोगों ने यह महसूस किया कि समय रहते अपने माता-पिता से जुड़ना और उनके साथ समय बिताना कितना जरूरी है.
यह कहानी सिर्फ एक बेटे और उसके पिता की नहीं है. यह हर उस परिवार की कहानी है जहां भावनाएं शब्दों में नहीं ढल पातीं. यह एक याद दिलाने वाली पुकार है कि करियर और व्यस्तता के बीच अपने अपनों को न भूलें.
VIRAL Video: छोटे भाई के लिए कुत्ते से भिड़ा मासूम, वीडियो देख आप भी कहेंगे- भाई हो तो ऐसा!
Louis Vuitton का अनोखा फैशन स्टेटमेंट! ऑटो रिक्शा से ₹35 लाख का हैंड बैग बना डाला
VIRAL: विकास दिव्यकीर्ति और ओझा सर पर क्या बोले खान सर? सोशल मीडिया पर छाया गुरु-गौरव का वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










