Louis Vuitton का अनोखा फैशन स्टेटमेंट! ऑटो रिक्शा से ₹35 लाख का हैंड बैग बना डाला

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Jul 2025 12:55 AM

विज्ञापन

Louis Vuitton Auto Rickshaw Designer Bag

Louis Vuitton Auto Rickshaw Designer Bag: लुई विटन फ्रांस का मशहूर ब्रांड है, जो महंगे और एलीट बैग्स के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. कंपनी ने भारतीय ऑटो रिक्शा से प्रेरित होकर एक खास लग्जरी बैग डिजाइन किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानिए इसका पूरा ट्रेंडिंग फैशन स्टेटमेंट

विज्ञापन

Louis Vuitton Auto Rickshaw Designer Bag: महंगे और एलीट बैग्स के लिए फ्रांस का वर्ल्ड फेमस ब्रांड लुई विटन ने क्रिएटिव धमाका किया है. दुनिया का प्रमुख लक्जरी फैशन ब्रांड Louis Vuitton इस बार चर्चा में है एक ऐसे प्रोजेक्ट को लेकर, जिसने फैशन और संस्कृति के बीच का पुल बना दिया है. भारत के ऑटो रिक्शा को प्रेरणा बनाकर LV ने एक ऐसा हैंडबैग डिजाइन किया है, जो न केवल आकर्षक है बल्कि एक साहसी फैशन स्टेटमेंट भी है. इन सब के अलावा, इस बैग की कीमत की बात करें, तो लुई विटन के ऑटोरिक्शा बैग की कीमत लगभग ₹35 लाख बतायी जा रही है.

Viral: louis vuitton auto rickshaw designer bag / instagram

कौन हैं Archita Phukan? असमिया इन्फ्लुएंसर की वायरल Reel और Kendra Lust के साथ तस्वीर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

रिक्शा से हैंडबैग

जब देसी बना ग्लोबल. इस खास बैग को पूरी तरह भारतीय ऑटो रिक्शा के लुक में ढाला गया है. इस पर ब्रांड का सिग्नेचर ब्राउन और गोल्ड मोनोग्राम प्रिंट किया गया है, जो इसे और भी ग्लैमरस बनाता है. डिजाइन में डीटेलिंग इतनी बारीकी से की गई है कि यह किसी इंस्टॉलेशन आर्ट से कम नहीं लगता. Louis Vuitton की यह कोशिश स्ट्रीट कल्चर को ग्लोबल रैंप पर लाने का बेहतरीन उदाहरण है.

Louis vuitton auto rickshaw designer bag / instagram

VIRAL: विकास दिव्यकीर्ति और ओझा सर पर क्या बोले खान सर? सोशल मीडिया पर छाया गुरु-गौरव का वीडियो

सोशल मीडिया पर छाया ‘रिक्शा बैग’

जैसे ही इस बैग की तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर इसकी तारीफों की बाढ़ आ गई. लोग इस ब्रांड की सोच और इनोवेशन की जमकर सराहना कर रहे हैं. यह सिर्फ एक बैग नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे फैशन अब सीमाएं पार कर विचारों की अभिव्यक्ति बन गया है.

Viral: louis vuitton auto rickshaw designer bag / instagram

VIRAL: ‘पंचायत’ के सचिव जी और रिंकी का रोमांटिक अवतार, फोटोशूट ने इंटरनेट पर लगायी आग

7 कुत्तों ने अकेले जा रहे आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola