VIRAL Video: छोटे भाई के लिए कुत्ते से भिड़ा मासूम, वीडियो देख आप भी कहेंगे- भाई हो तो ऐसा!
Published by : Shivani Shah Updated At : 09 Jul 2025 1:47 PM
viral video
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है. इनमें से कुछ वीडियो हंसा देते हैं तो कुछ मन को भा जाते हैं. ऐसे में एक 4 साल के मासूम बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. क्योंकि, इस मासूम ने अपने छोटे भाई की रक्षा के लिए आवारा कुत्ते से भीड़ गया. बच्चे का अपने छोटे भाई के लिए ये प्रेम देख इंटरनेट यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे.
Viral Video: कहते हैं बड़ा भाई छोटे भाई-बहनों के लिए किसी माता-पिता से कम नहीं होता. माता-पिता के बाद छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी बड़ा भाई उठता है. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर हर मुसीबत से लड़ने के लिए भी ये सबसे आगे खड़े हो जाते हैं. ऐसे में अब बड़ा भाई 40 साल का हो या फिर 4 साल का अपने छोटे भाई-बहन की सुरक्षा करने में ये पीछे नहीं हटते हैं. इसी बात को एक 4 साल का बच्चा सच करता दिखाई दे रहा है. जिसकी तारीफ आज इंटरनेट पर हर कोई कर रहा है. दरअसल, एक 4 साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में 4 साल का बच्चा सड़क पर कुत्तों से अपने छोटे भाई की सुरक्षा करता दिख रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद से इंटरनेट यूजर्स इस 4 साल के बच्चे पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं और इसकी तारीफ करते थक नहीं रहे.
छोटे भाई को कुत्ते से बचाता दिखा मासूम
सोशल मीडिया X (Twitter) पर बच्चे का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक 4 साल का बच्चा अपने छोटे भाई को बारिश में भीगने से बचाने के लिए उसे बोरे में ढक कर साथ ले जाता दिखाई दे रहा है. लेकिन इसी दौरान उसके सामने एक गली का आवारा कुत्ता आने लगता है. ऐसे में अपने छोटे भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई बिना डरे कुत्ते को दूर भगाने लगता है. जिसमें बड़ा भाई कामयाब भी हो जाता है. वहीं, इसी दौरान एक शख्स ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर इसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. अब यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है.
यूजर्स कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया X (Twitter) पर यह वीडियो @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर करने के बाद से इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी दिया है और कई यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्ट किया है. वहीं, एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, इस बच्चे ने दिल खुश कर दिया. दूसरे ने कमेंट किया कि, बड़ा भाई है तो फिर क्या ही डर. तीसरे यूजर ने लिखा कि छोटा बच्चा बहुत खुशनसीब है, उसके पास बड़ा भाई है.
7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










