स्लो इंटरनेट से मिलेगा छुटकारा! बस अपना लें ये ट्रिक, सेकेंड्स में डाउनलोड होंगी फिल्में
Published by : Shivani Shah Updated At : 11 Jul 2025 10:24 AM
Tech Tips
अगर आप अपने घर में लगे Wi-Fi के स्लो इंटरनेट से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ बढ़िया टिप्स. जिससे आप अपने Wi-Fi के स्पीड को बेहतर बना सकते हैं. जिसके बाद आप आराम से फास्ट इंटरनेट स्पीड का मजा ले सकते हैं.
Fix Wi-Fi Internet Speed: आज लगभग हर घर में Wi-Fi लगा हुआ है. Wi-Fi का बड़ा फायदा है. एक तो स्लो इंटरनेट की दिक्कत नहीं होती और डेटा लिमिट होने की भी टेंशन नहीं होती. जिससे आप बिना किसी फिक्र के आप अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन कभी-कभी Wi-Fi लगे होने के बाद भी स्लो इंटरनेट का सामना करना पड़ता है. Wi-Fi का इंटरनेट स्लो होने का कारण सिर्फ नेटवर्क ही नहीं बल्कि हमारी कुछ गलतियां भी हो सकती हैं. अगर आपके घर का भी Wi-Fi स्लो हो गया है, तो फिर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने Wi-Fi के इंटरनेट स्पीड को ठीक कर सकते हैं.
Earthquake Alerts: जल्दी से फोन में इस Settings को कर लें ऑन, भूकंप आने से पहले मिल जाएगा अलर्ट
राउटर की लोकेशन सही करें
अक्सर लोग घरों में Wi-Fi इंस्टॉल कराते समय राउटर को घर के किसी भी कोने में सेट करा देते हैं. ऐसे में Wi-Fi का इंटरनेट स्लो हो जाता है. अगर आपकी फैमिली बड़ी है तो आपको अपने घर के सेंट्रल पॉइंट पर Wi-Fi के राउटर को सेट करवाना चाहिए. जिससे परिवार का हर सदस्य बिना किसी परेशानी के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सके. इतना ही नहीं, राउटर को ढक भी देते हैं, ताकि उस पर धूल न पड़ें. इंटरनेट के स्लो होने का एक ये कारण भी हो सकता है. इसके अलावा आपके राउटर में मल्टीपल एंटीना हैं तो उसे फिक्स करें. ऐसा करने पर भी आपको बढ़िया सिग्नल मिलेगा. राउटर के इन सिग्नलस को थोड़ा झुका कर रखना बेहतर होता है. इससे इंटरनेट स्पीड अच्छी रहती है.
WhatsApp पर किसी ने कर दिया है आपकी नाक में दम, ऐसे पाएं छुटकारा
रीस्टार्ट करें राउटर
अगर आपका Wi-Fi स्लो हो गया है तो एक बार उसे रीस्टार्ट कर लें. इसके लिए अपने Wi-Fi का पावर बंद कर दें और कुछ देर बाद इसे ऑन करें. रीस्टार्ट करने से कैश क्लियर हो जाते हैं और इंटरनेट स्पीड अछि हो जाती है. इसलिए अपने राउटर को कम से कम 3 से 4 दिन में एक बार रीस्टार्ट जरूर करें ताकि आपको बेहतर कनेक्टिविटी और इंटरनेट स्पीड मिले.
अपडेट करें फर्मवेयर
मोबाइल और लैपटॉप की तरह Wi-Fi के फर्मवेयर को अपडेट करना जरूरी है. अपडेट करने से Wi-Fi की इंटरनेट अपीड, कनेक्टिविटी, परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी बेहतर हो जाती है. कई Wi-Fi के राउटर में फर्मवेयर अपने आप अपडेट हो जाते हैं. लेकिन कुछ में यूजर्स को करना पड़ता है. ऐसे में यूजर राउटर के यूजर मैन्युअल को पढ़कर फर्मवेयर अपडेट कर सकते हैं.
राउटर के पास न रखें मेटल का सामान
कई बार अनजाने में लोग राउटर के पास मेटल का सामान रख देते हैं. मेटल रखने से राउटर में आने-जाने वाले सिग्नल कमजोर हो जाते हैं. जिसके कारण आपको स्लो इंटरनेट स्पीड का सामना करना पड़ता है. इसलिए राउटर के पास मेटल का सामान न रखें और अगर आपने टेबल पर राउटर को रखा है तो बेहतर इंटरनेट स्पीड के लिए वॉयर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Lost Phone: अब खोया हुआ मोबाइल भी मिलेगा वापस, सरकार की नयी पहल से आसान हुई रिकवरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










