Smartphone Under 15000: 12GB रैम और 50MP कैमरा वाला Moto 5G फोन हुआ सस्ता
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Mar 2024 5:04 PM
Smartphone Under 15000: 15 हजार रुपये में एक अच्छे 5G स्मार्टफोन की तलाश है, तो यह खबर आपके लिए है. मोटोरोला ने अपने Moto G54 स्मार्टफोन को सस्ता कर दिया है.
Smartphone Under 15000: बढ़िया स्मार्टफोन मतलब ज्यादा फीचर्स. लेकिन फीचर्स की चाह में जेब से समझौता करना पड़ जाता है. हम आके लिए एक ऐसी खबर ले आये हैं, जिसके बारे में जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे. अगर आपको 15000 रुपये में एक अच्छे 5G स्मार्टफोन की तलाश है, तो यह खबर आपके लिए है. मोटोरोला ने अपने Moto G54 स्मार्टफोन को 3000 रुपये तक सस्ता कर दिया है. पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया यह फोन दो वेरिएंट्स में आता है और दोनों की कीमत कम हो गई है. मोटोरोला के ये फोन बढ़िया कैमरा और बैटरी से लैस हैं. चलिए जानते हैं Moto G54 की नयी कीमत और खूबियों के बारे में तफ्सील से-
Moto G54 की कीमत कितनी घटी?
Moto G54 के लॉन्च के समय इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी. इस फोन के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में कटौती हुई है. इस कटौती के बाद मोटोरोला के जी54 मॉडल का 8GB वेरिएंट 13,999 रुपये और 12GB वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. Moto G54 स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू, पर्ल ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है.
9 हजार से कम में मिल रहा Poco का यह 5G फोन, Airtel यूजर्स के लिए स्पेशल डील
Moto G54 5G के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?
Moto G54 फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है और इसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 चिपसेट प्रॉसेसर के रूप में इस्तेमाल किया गया है. यह फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. Moto G54 फोन में 12GB तक रैम सपोर्ट दिया गया है, जो फोन को फास्ट चलने में मदद करेगा.
कैमरा और बैटरी कैसी है?
कैमरे के मोर्चे की बात करें, तो मोटो के फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा है. इस फोन को 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करनेवाली पावरफुल 6000 एमएएच बैटरी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










