स्मार्टफोन बेचने से पहले जरूर करें ये काम, वरना सौदा पड़ेगा महंगा

Smartphone Selling Tips
Smartphone Tips: अगर आप अपना पुराना फोन बेचने जा रहे हैं तो इन जरूरी सावधानियों को जरूर अपनाएं, नहीं तो आपका निजी डाटा गलत हाथों में जा सकता है.
Smartphone Tips: आप अपना पुराना स्मार्टफोन यदि बेचने (Sell Old Smartphone) की सोच रहे हैं, तो इस काम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. साइबर धोखाधड़ी और डेटा चोरी से बचने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाना बेहद अहम है. आइए जानें स्मार्टफोन बेचने से पहले क्या जरूरी है (Old Smartphone Sale Safety Tips):
फोन बेचने से पहले जरूर करें ये काम
डेटा बैकअप लें: अपने फोटो, वीडियो, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को क्लाउड या कंप्यूटर में सुरक्षित करें
फैक्ट्री रीसेट करें: फोन को पूरी तरह साफ करने के लिए सेटिंग्स में जाकर फैक्ट्री रीसेट ऑप्शन चुनें.
पेमेंट और बैंकिंग एप्स हटाएं:
सभी UPI आधारित डिजिटल पेमेंट एप्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm को हटाएं
बैंकिंग ऐप्स को लॉगआउट कर पूरी तरह अनइंस्टॉल करें.
टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
साेशल मीडिया और ईमेल लॉग आउट:
Gmail, Facebook, Instagram, Twitter जैसे ऐप्स से लॉग आउट करके उन्हें भी डिलीट कर दें.
इन स्टेप्स को अपनाकर आप अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं और भविष्य की किसी भी तकनीकी या कानूनी परेशानी से बच सकते हैं.
Iron Press की प्लेट पर जम गई है काली परत? बस यूज करें ये 4 चीज, शीशे की तरह चमक उठेगा आयरन
स्मार्टफोन में बार-बार दिखनेवाले ऐड्स करते हैं मजा किरकिरा? यह सेटिंग बदल कर दें छुट्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










