आज से बदल जाएगा SIM कार्ड से जुड़ा यह नियम, आपके लिए जानना है जरूरी

SIM Card New Rule from 1st July: ट्राई ने कहा .है कि संशोधित विनियमों का उद्देश्य धोखाधड़ी वाले सिम स्वैप या रिप्लेसमेंट के माध्यम से मोबाइल नंबरों की पोर्टिंग को रोकना है.
SIM Card New Rule from 1st July: टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल सिम कार्ड के लिए नया नियम जारी किया है जो 1 जुलाई से लागू होने जा रहा है. यह नियम बीते 15 मार्च 2024 को जारी किया गया था, जो कल यानी 1 जुलाई 2024 से देशभर में लागू होने जा रहा है. यह नया नियम फ्रॉड की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लाया गया है.
TRAI के नियम में क्या हुआ है बदलाव
दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (नौवां संशोधन) विनियमों के तहत एक प्रमुख बदलाव सिम स्वैप के बाद मोबाइल नंबर पोर्ट करने की वेटिंग पीरिड को 10 दिनों से घटाकर 7 दिन कर दिया गया है. इससे पहले, सिम स्वैप के बाद 10 दिन की वेटिंग पीरिड लागू थी, लेकिन ट्राई ने दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (नौवां संशोधन) विनियम, 2024 में नए संशोधन में इसे घटाकर 7 दिन कर दिया है.
क्या है सिम स्वैपिंग
आज के दौर में सिम स्वैप फ्रॉड काफी ज्यादा बढ़ गए हैं, जिसमें फ्रॉड करने वाले आपके पैन कार्ड और आधार की फोटो काफी आसानी से हासिल कर लेते हैं. इसके बाद मोबाइल खो जाने का बहाना बनाकर नया सिम कार्ड जारी करा लेते हैं. इसके बाद आपके नंबर पर आने वाली ओटीपी फ्रॉड करने वालों के पास पहुंच जाती है.
TRAI New Rule: आपदाओं के दौरान अब नहीं देना होगा SMS चार्ज, ट्राई ने जारी किये निर्देश
PVC SIM Card: Airtel ने पेश किये नयी तरह के सिम कार्ड, जानें कैसे और किसकी मदद करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Kumar Upadhyay
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










