Samsung Galaxy Unpacked 2026 डेट कन्फर्म, शुरू हुई गैलेक्सी S26 की बुकिंग

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :11 Feb 2026 11:45 AM
विज्ञापन
Samsung Galaxy Unpacked 2026

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026/ फोटो- ऑफिशियल सैमसंग

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपने ईयरली इवेंट Samsung Galaxy Unpacked 2026 की डेट रिवील कर दी है. इस इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy S26 Series के साथ कई सारे डिवाइसेज लॉन्च करने वाली है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 Series का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रिपोर्ट्स और लीक के बीच साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने फाइनली अपने Samusng Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की डेट रिवील कर दी है. सैमसंग का ये इवेंट इसी महीने फरवरी में होने वाला है. इस इवेंट में Galaxy S26 सीरीज के साथ-साथ कई सारे नये डिवाइसेज लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी का कहना है कि इस बार फोकस “Galaxy AI” फीचर्स पर रहेगा, जो यूजर्स के रोजमर्रा के काम को और आसान व स्मार्ट बनाएंगे. आइए जानते हैं कब और कहां होगा सैमसंग का इयरली इवेंट और क्या-क्या डिवाइसेज होंगे लॉन्च.

Samsung Galaxy Unpacked 2026 कब और कहां होगा?

Samsung के न्यूजरूम पोस्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Unpacked 2026 इस महीने 25 फरवरी को होने वाला है. सैमसंग का ये इवेंट सैन फ्रांसिस्को में होगा. इंडियन टाइम के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी की रात 10.30 बजे होगा. इस इवेंट को आप Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, Samsung Newsroom और उसके YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे.

कौन-कौन से डिवाइसेज होंगे लॉन्च?

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट में कंपनी अपने मोस्ट-अवेटेड Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल है. इस सीरीज को लेकर कंपनी का कहना है, कि यह नई सीरीज यूजर्स के डेली कामों को आसान बनाएगी और Galaxy AI को फोन में पूरी तरह से इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे फोन इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा.

स्मार्टफोन्स के अलावा, Samsung इस इवेंट में नए वायरलेस ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro भी पेश कर सकता है. इनमें बेहतर साउंड क्वालिटी और एडवांस्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

प्री-रिजर्वेशन और ऑफर्स

Samsung ने भारत समेत कई देशों में गैलेक्सी एस26 सीरीज और गैलेक्सी बड्स 4 लाइनअप के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. इंटरेस्टेड यूजर 999 रुपये देकर Galaxy Pre-reserve VIP Pass ले सकते हैं. प्री-रिजर्व करने पर यूजर्स को 5,000 रुपये तक का e-Store वाउचर मिलेगा. साथ ही 50,000 रुपये की गिवअवे में एंट्री भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सैमसंग ने बढ़ाया सस्पेंस, गैलेक्सी एस26 सीरीज में मिलेगा नेक्स्ट-जेन कैमरा एक्सपीरियंस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola