AI वाला AC! यह कंपनी लायी बजट-फ्रेंडली स्मार्ट एयर कंडीशनर

Updated:
विज्ञापन

Samsung AI AC : सैमसंग का नया एयर कंडीशनर WindFree कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 23,000 माइक्रो होल्स के जरिये ठंडी हवा फैलाता है. इसका AI फास्ट और कम्फर्ट कूलिंग फीचर तेजी से ठंडक देता है और AI एनर्जी मोड 30% तक ऊर्जा बचाता है.

विज्ञापन

Samsung AI AC: सैमसंग ने भारत में 2025 की Bespoke AI WindFree एयर कंडीशनर सीरीज लॉन्च कर दी है. इस नयी रेंज में 19 मॉडल्स शामिल हैं, जो एआई-ड्रिवन कूलिंग, एनर्जी एफिशिएंसी और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक तकनीकों वाली सुविधा प्रदान करते हैं. ये एयर कंडीशनर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन कूलिंग समाधान प्रदान करने के लिए डिजाइन किये गए हैं. नयी सीरीज में WindFree कूलिंग, AI एनर्जी मोड और SmartThings इंटीग्रेशन जैसी उन्नत सुविधाएं दी गई हैं, जो कूलिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगी.

Bespoke AI WindFree के यूनीक फीचर्स

सैमसंग के नये एयर कंडीशनर WindFree कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो 23,000 माइक्रो होल्स के जरिये हवा फैलाते हैं, जिससे सीधा ठंडा झोंका महसूस नहीं होता. AI फास्ट और कम्फर्ट कूलिंग फीचर तेजी से ठंडक पहुंचाने के बाद इसे ऊर्जा-कुशल मोड में स्विच कर देता है. वहीं, AI एनर्जी मोड कूलिंग सेटिंग्स को ऑप्टिमाइज कर 30% तक ऊर्जा बचाने में मदद करता है.

अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट

ये एयर कंडीशनर सैमसंग के SmartThings प्लैटफॉर्म से जुड़े हैं, जिससे यूजर्स मैप व्यू और क्विक रिमोट के जरिये इन्हें मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा, AC में अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट शामिल किये गए हैं, जिससे वॉयस कंट्रोल का विकल्प भी मिलता है. जियो-फेंसिंग आधारित वेलकम कूलिंग फीचर यूजर्स के घर पहुंचते ही AC को ऑटोमैटिकली ऑन कर देता है.

बेहतर स्वच्छता और आसान रखरखाव

एयर कंडीशनर में बेहतर स्वच्छता और आसान रखरखाव के लिए कॉपर एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर दिया गया है, जो धूल के कणों को पकड़ने के साथ-साथ हवा में मौजूद बैक्टीरिया को कम करता है, जिससे शुद्ध हवा आने में काफी मदद मिलता है. हीट एक्सचेंजर पर Durafin Ultra कोटिंग से इसकी मजबूती बढ़ती है. इसके अलावा, इन एसी में पांच साल की वारंटी और एआई इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है.

कीमत कितनी होगी ?

Bespoke AI WindFree एयर कंडीशनर की कीमत INR 32,990 से शुरू होती है. यह प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स जैसे Flipkart, Amazon और Samsung.com पर उपलब्ध है.

क्या इंसान के अस्तित्व पर संकट है AI ? अगर हां, तो क्या इससे दुबक जाएं

MAAIA: आर्ट और टेक्नोलॉजी का मेल, भारत की पहली AI सिंगर से मिलिए

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola