RIL AGM 2025: भारत में AI के लिए रिलायंस और गूगल क्लाउड ने मिलाया हाथ

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :29 Aug 2025 4:41 PM
विज्ञापन
RIL AGM 2025 Google Partnership With Reliance

RIL AGM 2025 Google Partnership With Reliance

RIL AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं एजीएम में कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने बताया कि क्लाउड और एआई के लिए गूगल और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर ज्वॉइंट वेंचर शुरू किया जाएगा. जामनगर में अत्याधुनिक क्लाउड सुविधा और संबंधित नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का डिजाइन, निर्माण और संचालन करेगा. तो वहीं गूगल क्लाउड अपने शक्तिशाली एआई हाइपरकंप्यूटर और एआई स्टैक को लगाएगा.

विज्ञापन

RIL AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए गूगल क्लाउड के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. साझेदारी की घोषणा करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने स्पष्ट किया कि यह गठजोड़ भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने में मदद करेगा. रिलायंस के काम को गति देने के लिए गुजरात के जामनगर में रिलायंस और गूगल क्लाउड मिलकर एक अत्याधुनिक, एआई-केंद्रित क्लाउड रीजन बनाएंगे. खास बात यह है कि यह नया प्रोजेक्ट पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी से चलेगा. जामनगर को मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख महानगरों से जोड़ने के लिए रिलायंस जियो उच्च क्षमता वाली इंट्रा- और इंटर-मेट्रो फाइबर कनेक्टिविटी देगा. 

रिलायंस, जामनगर में अत्याधुनिक क्लाउड सुविधा और संबंधित नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का डिजाइन, निर्माण और संचालन करेगा. तो वहीं गूगल क्लाउड अपने शक्तिशाली एआई हाइपरकंप्यूटर और एआई स्टैक को लगाएगा. जो जनरेटिव एआई मॉडल, डेवलपमेंट प्लेटफार्म और एआई-संचालित एप्लिकेशन देगा. यह एआई-केंद्रित क्लाउड रीजन जियो के डिजिटल नेटवर्क को ताकत देगा, सुरक्षा बढ़ाएगा और उसके बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करेगा. साथ ही रिलायंस रिटेल के इकोसिस्टम को बेहतर बनाने, विश्वसनीयता बढ़ाने और सुरक्षा प्रदान करने का काम भी करेगा. रिलायंस के सभी व्यवसायों को एआई का उपयोग करके प्रदर्शन सुधारने में भी यह प्रोजेक्ट मदद करेगा. 

गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी को लेके मुकेश अंबानी ने क्या कहा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, मुकेश डी. अंबानी ने कहा: “गूगल क्लाउड के साथ यह साझेदारी भारत की टेक्नोलॉजी यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगी. रिलायंस के बुनियादी ढ़ांचे, रिन्यूएबल एनर्जी और राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के सहयोग से, गूगल क्लाउड की एआई क्षमताओं को जामनगर में लाकर, हम भारत के एआई में वर्ल्ड लीडर बनने की नींव रख रहे हैं. जिस तरह जियो और गूगल हर भारतीय के लिए इंटरनेट का लोकतंत्रीकरण करने के लिए एक साथ आए थे, उसी तरह अब हम हर भारतीय के लिए इंटेलिजेंस का लोकतंत्रीकरण करेंगे.”

सुंदर पिचाई ने कही बड़ी बात  

“हम लंबे समय से भारत के डिजिटल भविष्य में निवेश कर रहे हैं, और रिलायंस और जियो के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पिछले एक दशक में हमारे साथ मिलकर, किए गए काम ने लाखों लोगों तक किफायती इंटरनेट पहुंचाने में मदद की है. और अब, हम एआई के साथ अगली छलांग लगाने की तैयारी कर रहे हैं. यह तो बस एक शुरुआत है, हम मिलकर भारत के एआई भविष्य का निर्माण करने को तैयार हैं.”

यह भी पढ़ें: RIL AGM 2025: रिलायंस और मेटा की भारत में एंटरप्राइज एआई सॉल्यूशंस के लिए साझेदारी

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान है जबरदस्त, सस्ते में एक्टिव रहेगा नंबर, सालों भर होते रहेगी अनलिमिटेड बात

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola