Reliance Jio ने बनाया रिकॉर्ड, 5G SA में लगायी लंबी छलांग, कई देश छूटे पीछे

Updated:
विज्ञापन
Reliance Jio 5G SA

Reliance Jio 5G SA

Reliance Jio: भारतीय 5G SA नेटवर्क के विस्तार की तेज गति का श्रेय टेलीकॉम ऑपरेटरों के निवेश को दिया जा सकता है, जिसमें जियो सबसे आगे है.

विज्ञापन

Reliance Jio 5G SA: भारत ने 5G स्टैंडअलोन (SA) नेटवर्क के रोलआउट में अमेरिका और यूरोप को पीछे छोड़ दिया है, और इसमें रिलायंस जियो की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है. Ookla की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत 52% 5G SA उपलब्धता के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जबकि चीन 80% के साथ शीर्ष पर है.

यूरोप में यह आंकड़ा मात्र 1% है, जो भारत की तेज प्रगति को दर्शाता है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5G SA की तेजी से बढ़ती उपलब्धता के पीछे जियो का आक्रामक नेटवर्क विस्तार और 700 MHz स्पेक्ट्रम का व्यापक उपयोग प्रमुख कारण हैं. इस लो-बैंड स्पेक्ट्रम ने देशभर में गहरी और विश्वसनीय कवरेज सुनिश्चित की है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी 5G की पहुंच संभव हुई है.

5G SA डाउनलोड स्पीड में भी भारत आगे

भारत 5G SA डाउनलोड स्पीड में भी आगे है, जहां जियो की मदद से औसत स्पीड 260.71 Mbps तक पहुंच चुकी है. जिसकी तुलना में, चीन में 224.82 Mbps और जापान में 254.18 Mbps की स्पीड दर्ज की गई है, जबकि यूरोप में यह केवल 221.17 Mbps रही. भारतीय 5G SA नेटवर्क के विस्तार की तेज गति का श्रेय टेलीकॉम ऑपरेटरों के निवेश को दिया जा सकता है, जिसमें जियो सबसे आगे है.

कंपनी का ऑल-आईपी नेटवर्क और उन्नत टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम, भारत को वैश्विक 5G प्रतिस्पर्धा में एक सशक्त खिलाड़ी बना रहा है. Ookla की रिपोर्ट स्पष्ट रूप से दिखाती है कि रिलायंस जियो भारत को 5G SA युग में अग्रणी बना रहा है, जिससे देश डिजिटल क्रांति में एक नया अध्याय लिख रहा है.

Mukesh Ambani दे रहे सिर्फ 699 रुपये में ये फोन, ऐसी डील फिर नहीं मिलेगी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola