अब Apple Music के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाई कीमत, जानें कितना पड़ेगा खर्च

Apple Music / Image: Apple
Apple ने भारत में Apple Music और Apple One सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब Individual, Family और Student प्लान्स के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनी ने किसी नए फीचर या अतिरिक्त सुविधा का ऐलान नहीं किया है.
अगर आप Apple Music या Apple One का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हाल ही में Apple ने Macs और iPads के लिए AppleCare+ की कीमतें बढ़ाई थीं और अब कंपनी ने भारत में Apple Music और Apple One सब्सक्रिप्शन प्लान्स भी महंगे कर दिए हैं. नई कीमतें Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर लागू हो चुकी हैं और ये बदलाव Individual, Family और Student सभी प्लान्स पर लागू होंगे. कंपनी का कहना है कि म्यूजिक लाइसेंसिंग की बढ़ती लागत की वजह से सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बदलाव किया गया है. हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद यूजर्स को कोई नया फीचर या एक्स्ट्रा सुविधा नहीं मिलेगी.
Apple Music के नए प्लान और कीमत
Apple Music के सभी प्लान्स अब पहले से महंगे हो गए हैं. हालांकि, इसमें मिलने वाले फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे. ऐसे में-
- Individual प्लान की कीमत जहां पहले ₹119 मंथली थी, वो अब बढ़कर ₹139 मंथली हो गई है.
- Family प्लान की कीमत अब 229 मंथली हो गई है, जो पहले ₹179 मंथली थी.
- Student प्लान की कीमत भी ₹59 मंथली से बढ़कर ₹69 मंथली हो गई है.
Apple Music में क्या-क्या मिलता है?
Apple Music के साथ यूजर्स को 100 मिलियन से ज्यादा गानों की लाइब्रेरी का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा एड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग, ऑफलाइन डाउनलोड, Lossless Audio, Spatial Audio और क्यूरेटेड प्लेलिस्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
वहीं, Family Plan में एक साथ 6 फैमिली मेंबर्स अलग-अलग अकाउंट के साथ सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. Student Plan लेने वाले यूजर्स को Apple Music के सभी फीचर्स के साथ Apple TV+ का एक्सेस भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिलता है.
Apple One सब्सक्रिप्शन भी हुआ महंगा
Apple ने सिर्फ Apple Music ही नहीं, बल्कि Apple One सब्सक्रिप्शन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. Apple One के जरिए यूजर्स को एक ही प्लान में Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade, iCloud+ और अन्य Apple सर्विसेज का एक्सेस मिलता है. ऐसे में अब-
- Individual प्लान लेने वाले यूजर्स को 175 रुपये की जगह अब 195 रुपये हर महीने चार्ज देने होंगे.
- Family प्लान वाले यूजर्स को 235 रुपये की जगह 295 रुपये हर महीने चार्ज देने होंगे.
- Premier प्लान लेने वाले यूजर्स को 899 की जगह 995 रुपये हर महीने चार्ज देने होंगे.
Apple बार-बार क्यों बढ़ा रहा है कीमतें?
Apple ने कुछ दिन पहले ही Macs और iPads के लिए AppleCare+ की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी. अब Apple Music और Apple One महंगे होने के बाद माना जा रहा है, कि कंपनी बढ़ते कॉस्ट को देखते हुए अपने दूसरे प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की कीमतों में भी बदलाव कर सकती है. हालांकि, आने वाले iPhone 18 Pro मॉडल्स की कीमत बढ़ने की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन Apple ने फिलहाल इसे ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: Apple Maps पर अब नहीं दिखेंगे प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन के विज्ञापन! कंपनी ने बदली Advertising Policy, जानिए क्या बदला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










