रिलायंस जियो का धमाकेदार ₹2025 प्लान: 2026 में भी जारी है बंपर ऑफर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Jan 2026 7:09 AM

विज्ञापन

Jio का सबसे खास पैक- OTT, क्लाउड और Google Gemini Pro सब फ्री / सांकेतिक तस्वीर

Reliance Jio 2025 Plan: जियो का ₹2025 प्लान 2026 में भी जारी है. 200 दिन वैलिडिटी, 500GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, OTT सब्सक्रिप्शन और 18 महीने का Google Gemini Pro फ्री. जानें पूरा ऑफर

विज्ञापन

Reliance Jio 2025 Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले साल 2025 को यादगार बनाने के लिए एक खास प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था. नाम रखा गया था- जियो ₹2025 प्लान. खास बात यह है कि यह प्लान 2026 में भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसमें डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन, क्लाउड स्टोरेज से लेकर Google Gemini Pro जैसी प्रीमियम सर्विस मुफ्त दी जा रही है. लंबे वैलिडिटी वाले इस पैक को लेकर यूजर्स में खासा उत्साह है.

200 दिन की सर्विस वैलिडिटी

जियो का ₹2025 प्लान ग्राहकों को पूरे 200 दिन की वैलिडिटी देता है. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद लगभग सात महीने तक दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं. यह लंबी वैलिडिटी इस पैक को बाकी प्लानों से अलग बनाती है.

डेटा बेनिफिट्स: 4G लिमिटेड, 5G अनलिमिटेड

इस प्लान में कुल 500GB डेटा मिलता है, जिसे रोजाना 2.5GB की दर से इस्तेमाल किया जा सकता है. 4G यूजर्स के लिए यह लिमिट तय है, लेकिन 5G ग्राहकों को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है. FUP खत्म होने पर स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है.

OTT और डिजिटल सर्विसेज

जियो इस पैक के साथ मनोरंजन और डिजिटल सर्विसेज का भी तगड़ातड़का लगा रहा है. इसमें JioHotstar Mobile/TV का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, साथ ही JioHome का 2 महीने का ट्रायल दिया जा रहा है. नए यूजर्स के लिए यह ऑफर और भी आकर्षक बन जाता है.

क्लाउड स्टोरेज और AI सर्विस

इस पैक में ग्राहकों को JioAICloud का 50GB फ्री स्टोरेज मिलता है. यानी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखने की सुविधा. इसके अलावा सबसे बड़ा आकर्षण है- Google Gemini Pro का 18+ महीने का सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत लगभग ₹35,100 है. यह ऑफर केवल 18+ यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

क्या यह प्लान वाकई फायदे का सौदा है?

₹2025 की कीमत पर 200 दिन की वैलिडिटी, 500GB डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और Google Gemini Pro जैसी प्रीमियम सर्विस- यह पैक निश्चित रूप से हाई-वैल्यू ऑफर है. हालांकि बाजार में सस्ते विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक डेटा और डिजिटल बेनिफिट्स का कॉम्बो इसे खास बनाता है.

यह भी पढ़ें: 200 रुपये से कम में डेली 2GB डेटा, Jio के इस सस्ते प्लान में मिल रहा कॉलिंग और SMS भी फ्री

यह भी पढ़ें: 28 या 30 नहीं, पूरे 36 दिन चलेगा Jio का ये सस्ता प्लान, साथ में मिलेंगे कॉलिंग-डेटा और भी कई बेनिफिट्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola