28 या 30 नहीं, पूरे 36 दिन चलेगा Jio का ये सस्ता प्लान, साथ में मिलेंगे कॉलिंग-डेटा और भी कई बेनिफिट्स

Updated:
विज्ञापन
28 या 30 नहीं, पूरे 36 दिन चलेगा Jio का ये सस्ता प्लान, साथ में मिलेंगे कॉलिंग-डेटा और भी कई बेनिफिट्स

Jio 36 Days Validity Plan: अगर आप जियो यूजर हैं और मंथली प्लान रिचार्ज करते हैं, तो फिर आपके लिए जियो एक नया 36 दिनों वाला प्लान लेकर आया है. इस प्लान की कीमत 450 रुपये है आर इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा और भी कई बेनिफिट्स का फायदा दे रही है.

विज्ञापन

Jio 36 Days Validity Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं. इनमें 14 दिन से लेकर 365 दिन वाले कई प्लान्स शामिल हैं. वहीं, मंथली प्लान्स में कंपनी 28 दिन और पूरे 30 दिन वाले प्लान्स भी ऑफर करती है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरतों के अनुसार प्लान रिचार्ज कर सके. लेकिन अब जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक और ऐसा प्लान निकाल दिया है, जो पूरे 36 दिनों तक चलेगी. जी हां, 28 दिन या 30/31 दिन बल्कि पूरे 36 दिन तक चलने वाला प्लान जियो ने पेश कर दिया है. सबसे खास बात तो इस प्लान में जियो वही बेनिफिट्स दे रहा है, जो मंथली प्लान्स में मिलते हैं. यानी कि अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर 5G डेटा और भी कई सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स और कीमत 500 रुपये से भी कम. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

जियो का 36 दिनों वाला प्लान | Jio 36 Days Validity Plan

जियो के पोर्टफोलियो में एक नया 36 दिनों वाला प्लान दिखाई दे रहा है. इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 36 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा दे रही है. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में हर दिन यूजर्स को 2GB डेटा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आप 36 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. यानी कि हर दिन जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए कर सकते हैं.

जियो का 36 दिनों वाला प्लान

मिल रहे ये बेनिफिट्स

अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के अलावा, इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स और भी कई बेनिफिट्स दे रही है. जैसे-

  • JioHome का नया कनेक्शन लेने पर 2 महीने के लिए फ्री ट्रायल
  • 3 महीने के लिए JioHotstar (Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन
  • 50GB JioAICloud स्टोरेज फ्री
  • फ्री JioTV का एक्सेस
  • 18 महीने के लिए Google Gemini का सब्सक्रिप्शन

यह भी पढ़ें: Jio का जबरदस्त प्लान, अब सिर्फ 319 रुपये में पूरे महीने चलेगा रिचार्ज, साथ में कॉलिंग-डेटा का भी मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें: जियो का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान, कीमत 200 से कम, फायदे भर-भर के

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola