Realme का मॉन्स्टर बैटरी फोन इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 3 दिन का पावर बैकअप

Updated:
विज्ञापन
Realme P4R

Realme P4R

Realme P4R में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP AI कैमरा जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं. कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है.

विज्ञापन

Realme ने अपने नए अपकमिंग स्मार्टफोन Realme P4R की इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है और कंपनी की पॉपुलर P सीरीज का हिस्सा होगा. खास बात यह है कि Realme पहली बार इस सीरीज में R मॉडल पेश कर रही है. Realme P4R 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाली है.

Realme P4R लॉन्च डेट और उपलब्धता

Realme P4R भारत में 10 जून को लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. फोन की कीमत और सेल डेट की जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी. कंपनी इस स्मार्टफोन को Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश करेगी. फोन में कस्टमाइज होने वाली Pulse Light और AI Power Light दी गई है, जो गेमिंग, म्यूजिक और नोटिफिकेशन के दौरान अलग-अलग लाइट इफेक्ट्स दिखाएगी.

Realme P4R की खासियतें

Realme P4R की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी होगी. कंपनी का दावा है कि यह Titan Battery एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ AI Power Management और Battery Health Engine जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से 7 साल बाद भी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत तक बनी रहने का दावा किया गया है. इसके अलावा फोन में Bypass Charging फीचर भी मिलेगा, जिससे गेमिंग के दौरान फोन सीधे चार्जर से पावर ले सकेगा और बैटरी पर कम असर पड़ेगा. साथ ही Reverse Charging सपोर्ट की मदद से यह फोन पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

कैमरा और AI फीचर्स

Realme P4R में 50MP AI कैमरा दिया जाएगा. फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में Motion Photo फीचर मिलेगा. इसके अलावा AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और AI Unblur जैसे AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. AI Eraser 2.0 की मदद से यूजर्स अपनी तस्वीरों से अनचाही चीजों को आसानी से हटा सकेंगे, जिससे फोटो एडिटिंग पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: ₹11999 में आया नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी और स्मूद डिस्प्ले

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola