6000mAh की बैटरी और 32MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C73 5G, कीमत जान तुरंत कर लेंगे आर्डर

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Jun 2025 7:20 PM

विज्ञापन

Realme C73 5G

Realme C73 5G को भारत में लॉन्च हो गया है. इसे दो वेरिएंट में भारतीय बाजार में उतारा गया है. फोन में 6000mAh की बड़ी बेटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 32MP रियर कैमरे जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. आइए जानते है इसकी कीमत कितनी है.

विज्ञापन

Realme C73 5G Launch: Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह एक बजट 5G फोन है जिसमें लोगों को एक बढ़िया डिजाइन और बड़ा डिस्प्ले मिलता है. फोन की खासियत इसका चिपसेट और बड़ी बैटरी है. डिवाइस में मौजूद शानदार डिस्प्ले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आइए फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Realme C73 5G की कीमत और उपलब्धता 

Realme के नए फोन की दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, (4GB+64GB) 10,499 रुपये में और (4GB+128GB) 11,499 रुपये में. यह Realme C75 5G से थोड़ा कम कीमत पर उपलब्ध है जो पहले से ही बाजार में उपलब्ध है. Realme C73 5G तीन रंग विकल्पों – जेड ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक में उपलब्ध है. यह फोन देश में फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Alcatel V3 Series की पहली सेल आज, मिल रहा 2 हजार रुपये का डिस्काउंट

Realme C73 5G के फीचर्स 

इसमें 120Hz रेजोल्यूशन और 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच का बड़ा LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC द्वारा संचालित है जो LDDRR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 12GB वर्चुअल RAM है और इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है. फोन को IP64 रेटिंग का सपोर्ट मिला हुआ है. 

कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 8MP का फ्रंट-कैमरा और पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 32MP का कैमरा है. प्रोटेक्शन के लिए, Realme ने फोन पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट किया है. नया रियलमी फोन एंड्राॅयड 15 पर चलता है.

यह भी पढ़ें: आपके एरिया में किस कंपनी का आ रहा 5G नेटवर्क? घर बैठे इन स्टेप्स को फॉलो कर लगाए मिनटों में पता

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola