क्लिप-स्टाइल डिजाइन में लॉन्च हुए Realme के नए ईयरफोन्स, 3D ऑडियो के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 29 Jan 2026 2:45 PM

विज्ञापन

रियलमी बड्स क्लिप लॉन्च

Realme Buds Clip Launched: रियलमी ने भारत में अपने नए क्लिप-स्टाइल ओपन-ईयर ईयरफोन्स लॉन्च कर दिए हैं, जो 3D स्पैशियल ऑडियो और स्मार्ट AI फीचर्स से लैस हैं. ये ईयरफोन्स दमदार साउंड, क्लियर कॉल क्वालिटी और एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ म्यूजिक और स्मार्ट टेक का बेहतरीन बैलेंस ऑफर करते हैं.

विज्ञापन

Realme Buds Clip Launched: अगर आप ऐसे ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं, जो कानों में चुभें नहीं, देर तक पहनने पर भी आरामदायक रहें और साथ-साथ दमदार साउंड भी दें, तो Realme आपके लिए कुछ नया लेकर आया है. चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने आज भारत में अपने नये Realme Buds Clip को लॉन्च कर दिया है. ये वायरलेस ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं, जिससे कानों पर दबाव नहीं पड़ता और आसपास की आवाज भी सुनाई देती है. इनमें IP55 रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है. ऐसे में म्यूजिक, कॉल्स और स्मार्ट फीचर्स का परफेक्ट बैलेंस चाहने वालों के लिए Realme Buds Clip एक फ्रेश और मॉडर्न ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

Realme Buds Clip प्राइस

कंपनी ने नये Realme Buds Clip को भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया है. ये Titanium Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च हुए हैं. कंपनी इस पर 500 रुपये का लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिससे इसे 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस प्रोडक्ट की सेल 5 फरवरी से Realme वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी.

कैसा है डिजाइन?

Realme Buds Clip के डिजाइन कि बात करें, तो ये ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं, जो कान के बाहर टिकता है. ऐसे में लंबे समय तक पहने रहते हुए भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी. ईयरबड का वजन सिर्फ 5.3 ग्राम है. वहीं, मैट फिनिश इसे पसीने और ऑइल से सुरक्षित बनाती है.

साउंड और कॉल क्वालिटी

Realme Buds Clip में 11mm ड्यूल-मैगनेट ड्राइवर दिए गए हैं, जो NextBass एल्गोरिदम से पावर लेकर डेप्थ में और दमदार बेस देता है. 3D स्पेशियल ऑडियो और डायरेक्शनल साउंड टेक्नोलॉजी न सिर्फ इमर्सिव एक्सपीरियंस देती है, बल्कि ऑडियो लीकेज को भी कम करने का दावा करती है. AI नॉइस कैंसलेशन और विंड रिडक्शन कॉलिंग को साफ बनाते हैं.

स्मार्ट फीचर्स

ये ईयरबड्स Bluetooth 5.4, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और 45ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं. AI Translator फीचर 30 से ज्यादा भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन देता है. इसमें टच कंट्रोल्स भी मौजूद हैं.

बैटरी और चार्जिंग

एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स 7 घंटे तक चलते हैं. चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 36 घंटे तक है. केस में USB Type-C पोर्ट दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 10,001mAh की बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme P4 Power 5G, जानें फीचर्स और शुरुआती कीमत

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola