आधा भारत नहीं जानता प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल प्लान में कौन है बेस्ट, जान जाएगा तो कहलाएगा गुरु

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jan 2026 6:38 PM

विज्ञापन

प्रीपेड या पोस्टपेड? असली फायदा किसमें छुपा है / सांकेतिक तस्वीर एक्स से

Prepaid vs. Postpaid : प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में कौन सा आपके लिए सही है? जानिए फ़ायदे, कमियां और असली सीक्रेट जो हर यूजर को जानना चाहिए

विज्ञापन

Prepaid vs. Postpaid: आज हर स्मार्टफोन यूजर के मन में यही सवाल घूमता है- क्या प्रीपेड बेहतर है या पोस्टपेड? मोबाइल कंपनियां दोनों तरह के प्लान देती हैं, लेकिन असली खेल यूजर की जरूरतों और खर्च करने की आदतों पर टिका है. एक तरफ प्रीपेड आपको पूरी आजादी और खर्च पर कंट्रोल देता है, वहीं पोस्टपेड बिना रुके नेटवर्क और प्रीमियम फायदे का वादा करता है. आइए समझते हैं कि किस प्लान में छुपा है आपके लिए सही चुनाव.

प्रीपेड: खर्च पर पूरा कंट्रोल

प्रीपेड प्लान में यूजर पहले से रिचार्ज करता है और उतना ही डेटा या कॉलिंग इस्तेमाल कर सकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा है कि बिल का डर नहीं रहता और खर्च आपके हाथ में रहता है. ऑफर बदलने या ऑपरेटर स्विच करने की पूरी आजादी भी मिलती है. यही वजह है कि भारत में लगभग 90% लोग प्रीपेड कनेक्शन चुनते हैं.

प्रीपेड की कमजोरी

हालांकि प्रीपेड में एक बड़ी दिक्कत है- अगर रिचार्ज भूल गए तो नेटवर्क तुरंत बंद हो जाता है. ऐसे में अचानक इंटरनेट या कॉलिंग की जरूरत पड़ने पर परेशानी हो सकती है.

पोस्टपेड: बिना रुके नेटवर्क

पोस्टपेड यूजर्स को हर महीने बिल चुकाना होता है. इसका सबसे बड़ा फायदा है कि नेटवर्क कभी बंद नहीं होता. दफ्तर के काम, बिजनेस कॉल्स या लगातार डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान बेहद सुविधाजनक है.

पोस्टपेड के एक्स्ट्रा फायदे

पोस्टपेड प्लान्स में अक्सर OTTसब्सक्रिप्शन (Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar), फैमिली डेटा शेयरिंग और प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट जैसे बोनस मिलते हैं. तय मासिक बिल से खर्च का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है, लेकिन कभी-कभी टैक्स और हिडन चार्जेस बिल को भारी बना देते हैं.

किसे क्या चुनना चाहिए?

अगर आप स्टूडेंट हैं या मोबाइल का इस्तेमाल सीमित है तो प्रीपेड आपके लिए सही है. वहीं अगर आप हेवी डेटा यूजर हैं, कॉलिंग जरूरी है और OTT का मजा लेना चाहते हैं तो पोस्टपेड बेहतर साबित होगा. असलियत यही है कि दोनों प्लान्स अपने-अपने यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं- प्रीपेड देता है कंट्रोल, पोस्टपेड देता है सुविधा और प्रीमियम फीचर्स.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल प्लान में कौन है बेस्ट, जान जाएगा तो कहलाएगा गुरु

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता ऑनलाइन रेलवे टिकट क्यों पड़ता है ऑफलाइन से महंगा? खुल गया असली राज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola