PM Kisan Yojana: क्या 18 जुलाई को आएंगे पीएम किसान की 20वीं किस्त? जानें कैसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक

Updated:
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date

PM Kisan Yojana 20th Installment Date

PM Kisan Yojana 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) का किसान काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 को जारी की जा सकती है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तारीख को बिहार के मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि हर चार महीने में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है. इस योजना के तहत पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी कर दी गई थी लेकिन 20वीं किस्त के लिए किसानों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

क्या 18 जुलाई को आएगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 को जारी की जा सकती है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तारीख को बिहार के मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी मौके पर पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.

क्यों करना पड़ रहा है इतना इंतजार?  

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त आमतौर पर देश के प्रधानमंत्री जारी करते हैं. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार ही राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी. चूंकि प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक विदेश यात्रा पर थे इसलिए इस बार किस्त आने में कुछ देरी हुई.

कैसे करें अपना नाम चेक?

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर मौजूद ‘Farmer Corner’ ऑप्शन पर क्लिक करें और वहां ‘Beneficiary List’ सेक्शन को चुनें.
  • इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर सबमिट करें.

Aadhaar Card खो गया तो टेंशन न लें, UIDAI की वेबसाइट से दोबारा मिलेगा मिनटों में

किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता चेक करने के बाद ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

FREE राशन हो जाएगा बंद! बिना देर किए कर लें e-KYC, घर बैठे मोबाइल से करने का जानें तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola