FREE राशन हो जाएगा बंद! बिना देर किए कर लें e-KYC, घर बैठे मोबाइल से करने का जानें तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Jul 2025 1:42 PM

विज्ञापन

Ration Card e-KYC Online Process

Ration Card e-KYC: अब राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC कराना जरूरी हो गया है ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके. आप अपने मोबाइल से घर बैठे Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप की मदद से e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आधार नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और ओटीपी डालकर फेस ऑथेंटिकेशन करें.

विज्ञापन

Ration Card e-KYC: भारत सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत करोड़ों लोगों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ता या मुफ्त राशन देती है. यह कार्ड केवल खाद्य सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि एक अहम पहचान पत्र भी है. अब सरकार ने सुनिश्चित किया है कि इस योजना का लाभ सही लोगों को ही मिल सके. इसके लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है.

नियमों के अनुसार, हर पांच साल में राशन कार्ड की e-KYC कराना जरूरी होता है. बहुत से लोगों ने पिछली बार 2013 में यह प्रक्रिया पूरी की थी, इसलिए अब अब इससे दोबारा अपडेट करवाना जरूरी हो गया है. अच्छी बात यह है कि अब आप यह घर बैठे ऑनलाइन ही अपने राशन कार्ड की e-KYC पूरी कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है सबसे आसान तरीका.

राशन कार्ड का e-KYC कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘Mera KYC’ और ‘Aadhaar FaceRD’ ऐप्स डाउनलोड करें.
  • फिर ऐप को ओपन करें और अपनी लोकेशन दर्ज करें.
  • अब आधार नंबर डालें, दिए गए कैप्चा कोड को भरें और मोबाइल पर आए ओटीपी को एंटर करें.
  • इसके बाद आपकी आधार से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • यहां ‘Face e-KYC’ ऑप्शन को चुनें.
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही कैमरा अपने आप खुल जाएगा.
  • कैमरे में अपना चेहरा स्कैन करें और फिर ‘सबमिट’ बटन पर टैप करें.
  • इतना करते ही आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ऐसे चेक करें e-KYC हुआ या नहीं

  • सबसे पहले ‘Mera KYC’ ऐप को ओपन करें.
  • इसके बाद अपनी लोकेशन दर्ज करें.
  • फिर आधार नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी दर्ज करें.
  • जानकारी खुलने के बाद, अगर आपकी ई-केवाईसी पहले से पूरी हो चुकी है तो स्क्रीन पर Status: Y दिखाई देगा.
  • यदि e-KYC नहीं हुआ है तो Status: N लिखा होगा.

आधार कार्ड बनवाने या अपडेट के समय अब साथ रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, वरना लगाते रह जाएंगे सेंटर के चक्कर

अब WhatsApp बना कर देगा यूनिक मेहंदी डिजाइन, हरी चूड़ियों के साथ हाथ लगेंगे और भी खूबसूरत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola