PlayStation India Holiday Sale: PS5 गेम्स और एक्सेसरीज पर ₹10,000 तक की छूट, मौका हाथ से जाने न पाए

Updated:
विज्ञापन

प्लेस्टेशन इंडिया हॉलिडे सेल / फोटो एक्स से

PlayStation India Holiday Sale: प्लेस्टेशन इंडिया की हॉलिडे सेल में PS5 गेम्स और एक्सेसरीज पर भारी डिस्काउंट, ऑफर 5 जनवरी तक. यहां मिलेगी ऑफर की पूरी जानकारी

विज्ञापन

PlayStation India Holiday Sale: प्लेस्टेशन इंडिया ने इस छुट्टियों के मौसम को और भी खास बना दिया है. 23 दिसंबर से शुरू हॉलिडे सेल में कंपनी ने PS5 एक्सेसरीज और पॉपुलर गेम्स पर भारी छूट का ऐलान किया है. यह ऑफर 5 जनवरी 2026 तक चलेगा और इसमें गेमर्स को 10,000 रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा.

ड्यूलसेंस कंट्रोलर पर तगड़ी कटौती

प्लेस्टेशन के मशहूर ड्यूलसेंस कंट्रोलर अब पहले से कहीं सस्ते मिल रहे हैं. व्हाइट और ब्लैक वेरिएंट्स की कीमत घटकर 4,490 रुपये से शुरू हो गई है. वहीं प्रीमियम मेटालिक और क्रोमैटिक फिनिश वाले मॉडल्स अब 5,349 रुपये में उपलब्ध हैं. हाई-एंड ड्यूलसेंस एज कंट्रोलर भी 3,000 रुपये सस्ता होकर 15,990 रुपये में मिल रहा है.

VR2 हेडसेट पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण प्लेस्टेशन VR2 हेडसेट है, जिसकी कीमत सीधे 10,000 रुपये कम कर दी गई है. अब यह 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा Pulse Elite वायरलेस हेडसेट 10,990 रुपये और Pulse Explore ईयरबड्स 9,990 रुपये में मिल रहे हैं.

ऑडियो और पोर्टल डिवाइस पर ऑफर

गेमिंग अनुभव को और शानदार बनाने वाले ऑडियो एक्सेसरीज़ भी इस सेल में शामिल हैं. Pulse Explore ईयरबड्स पर 9,000 रुपये की भारी छूट दी गई है. वहीं प्लेस्टेशन पोर्टल रिमोट प्लेयर अब 16,990 रुपये में उपलब्ध है.

गेम्स की कीमतें आधी से भी कम

गेमर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि सोनी के फर्स्ट-पार्टी टाइटल्स अब बेहद कम दामों पर मिल रहे हैं. God of War Ragnarok 2,099 रुपये में, Spider-Man 2 और Gran Turismo 7 2,599 रुपये में उपलब्ध हैं. वहीं Horizon Zero Dawn Remastered और Uncharted:Legacy of Thieves Collection सिर्फ 1,599 रुपये में खरीदे जा सकते हैं. नयी रिलीज Death Stranding 2 भी 1,000 रुपये सस्ता होकर 4,199 रुपये में मिल रहा है.

कहां मिलेंगे ये ऑफर

यह दो हफ्ते की सेल अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स पर चल रही है. कई प्लैटफॉर्म्स पर अतिरिक्त कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दिये जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola