Mi, Redmi, Poco स्मार्टफोन्स से GetApps की होगी छुट्टी, प्री-इंस्टॉल्ड आयेगा PhonePe का Indus Appstore
Xiaomi Indus App Store
PhonePe Indus AppStore: फोनपे का इंडस ऐपस्टोर एक साल से बाजार में मौजूद है. यह एक एंड्रॉयड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जो भारत के लोगों की जरूरतों और संस्कृति के अनुरूप तैयार किया गया है.
PhonePe Indus Appstore: भारत में डिजिटल ऐप मार्केटप्लेस को बढ़ावा देने के लिए फोनपे के इंडस ऐपस्टोर ने शाओमी इंडिया के साथ एक बहु-वर्षीय साझेदारी की घोषणा की है. इस समझौते के तहत, इंडस ऐपस्टोर अब भारत में लॉन्च होने वाले सभी नए शाओमी स्मार्टफोन्स पर पहले से इंस्टॉल मिलेगा. वहीं, पुराने डिवाइसेस में यह ‘गेटऐप्स’ की जगह लेगा.
PhonePe Indus Appstore: इंडस ऐपस्टोर से मिलेगा बेहतर अनुभव
इंडस ऐपस्टोर का उद्देश्य भारतीय यूजर्स के लिए बेहतर ऐप खोज सुविधा और आसान एक्सेस प्रदान करना है. कंपनी की सीबीओ प्रिया एम नरसिम्हन ने कहा कि इस साझेदारी से उपयोगकर्ताओं को अधिक स्थानीय और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक ऐप्स तक पहुंच मिलेगी. साथ ही, यह भारतीय डेवलपर्स के लिए भी नए अवसर पैदा करेगा.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
PhonePe Indus Appstore: गूगल प्ले स्टोर को मिलेगी टक्कर
फोनपे का इंडस ऐपस्टोर, गूगल प्ले स्टोर का एक भारतीय विकल्प है, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. यह एंड्रॉयड-आधारित ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है.
PhonePe Indus Appstore: क्या होगा फायदा?
प्री-इंस्टॉल ऐपस्टोर – नए शाओमी स्मार्टफोन्स में इंडस ऐपस्टोर पहले से इंस्टॉल मिलेगा
भारतीय ऐप्स को मिलेगा प्रमोशन – लोकल ऐप्स को ज्यादा एक्सपोजर मिलेगा
बेहतर ऐप डिस्कवरी – यूजर्स को अधिक सुविधाजनक ऐप खोज का अनुभव मिलेगा
डेवलपर्स को मिलेगा सपोर्ट – भारतीय ऐप डेवलपर्स को अपनी ऐप्स प्रमोट करने का नया प्लैटफॉर्म मिलेगा.
यह भी पढ़ें: पानी से बेअसर हैं ये स्मार्टफोन्स, मिलेंगे टकाटक फीचर्स, कीमत 20 हजार से कम
यह भी पढ़ें: 30 हजार की रेंज में आया iQOO Neo 10R कितना दमदार है? खरीदने से पहले एक बार जरूर देखें Review
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










