30 अप्रैल को आ रहा OnePlus Pad 4, फीचर्स कर देंगे इम्प्रेस

Published by :Shivani Shah
Published at :28 Apr 2026 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
OnePlus Pad 4 Features

वनप्लस पैड 4 / फोटो- वनपल्स

OnePlus Pad 4 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है. इस नये टैबलेट में स्मूद डिस्प्ले, 13380mAh की बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा. साथ ही कई दमदार फीचर्स मिलेंगे, जो इसे काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाते हैं.

विज्ञापन

OnePlus का नया फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 4 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले ही इसके कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं. स्मूद डिस्प्ले से लेकर लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स Pad 4 में मिलने वाले हैं. इस नये टैबलेट को कंपनी ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है, जो काम और एंटरटेनमेंट दोनों में हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस टैबलेट के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर यहां जानिए इसके कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स के बारे में.

लॉन्च और उपलब्धता

OnePlus Pad 4 भारत में 30 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी इस टैबलेट को दोपहर 12 बजे पेश करेगी. यह टैबलेट Flipkart, Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

डिजाइन और लुक

OnePlus Pad 4 का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है. कंपनी ने इसका पहला लुक डार्क ब्राउन कलर (Dune Glow) में दिखाया है, जबकि इसका एक Sage Mist कलर वेरिएंट भी लॉन्च होगा.

टैबलेट के बैक पैनल के सेंटर में OnePlus का लोगो दिया गया है और टॉप कॉर्नर में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है.

एक बड़ा बदलाव यह है कि इसके पोगो पींस (Pogo Pins) की पोजिशन को नीचे से हटाकर ऊपर कर दिया गया है, जिससे यह स्मार्ट कीबोर्ड और Stylo Pro को आसानी से सपोर्ट कर सकेगा. इससे यूजर्स को राइटिंग और स्केचिंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.

डिस्प्ले

OnePlus Pad 4 में 13.2-इंच का बड़ा 3.4K डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसमें आई-केयर फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे रात में पढ़ाई या काम करते समय आंखों पर कम असर पड़ेगा. हालांकि, कंपनी ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि इसमें AMOLED पैनल होगा या IPS, लेकिन पुराने मॉडल्स को देखते हुए IPS होने की संभावना ज्यादा है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस टैबलेट में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. कंपनी के अनुसार, इसका AnTuTu स्कोर 4.1 मिलियन से ज्यादा है. यह वही चिपसेट है जो OnePlus 15, iQOO 15 और Samsung Galaxy S26 जैसे फ्लैगशिप डिवाइस में भी इस्तेमाल हो रहा है.

Pad 4 में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई कमी नहीं होगी.

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus Pad 4 में 13380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो सकेगा. यह टैबलेट एक बार चार्ज करने के बाद 54 दिन तक स्टैंडबाय पर रह सकता है, यानी लंबे समय तक बिना इस्तेमाल के भी बैटरी खत्म नहीं होगी. साथ ही वीडियो देखने पर करीब 20 घंटे और गेमिंग में लगभग 7 घंटे तक का बैकअप मिलेगा. ऐसे में यह एंटरटेनमेंट और काम दोनों के लिए यह बैटरी काफी भरोसेमंद साबित हो सकती है.

मिलेगा 8-स्पीकर सेटअप

OnePlus Pad 4 में 8-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें 4 बेस स्पीकर्स और 4 ट्वीटर शामिल हैं. ऐसे में यूजर्स को म्यूजिक सुनने और मूवी देखने के समय ज्यादा क्लियर, तेज और दमदार साउंड मिलेगा, जो चारों तरफ से आने वाला फील देगा.

इसके अलावा, यह टैबलेट OnePlus Stylo Pro स्टायलस को भी सपोर्ट करेगा. इससे यूजर्स आसानी से नोट्स लिख सकते हैं, ड्रॉइंग कर सकते हैं या क्रिएटिव काम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 Lite: क्या होगी प्राइस रेंज और कैसे होंगे फीचर्स? कंपनी ने शेयर की डिटेल्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola