OnePlus Nord CE 6 में कैसा होगा कैमरा और कितनी बड़ी मिलेगी बैटरी? जानें सबकुछ

OnePlus Nord CE 6
7 मई 2026 को OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले कंपनी ने कई फीचर्स शेयर कर दिए हैं. फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार Snapdragon प्रोसेसर मिलने वाला है. आइए जानते हैं इस फोन के अन्य फीचर्स.
अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. OnePlus ने अपने अपकमिंग OnePlus Nord CE 6 के कई जरूरी फीचर्स लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं. यह स्मार्टफोन 7 मई को भारत में लॉन्च होगा. इसके साथ Nord CE 6 Lite की भी एंट्री होने वाली है. डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर जैसी कई जरूरी डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं. आइए जानते हैं.
OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स
डिजाइन और डिस्प्ले
इसमें 6.78 इंच की बड़ी 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी . खास बात यह है कि फोन सिर्फ देखने में ही प्रीमियम नहीं होगा, बल्कि मजबूती में भी कमाल करेगा. IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ यह पानी और धूल से शानदार सेफ्टी देगा. वहीं MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन इसे और भी ज्यादा टिकाऊ बनती है. फोन में डुअल स्पीकर सेटअप मिलने वाला है. खास बात यह है कि इसमें 300% तक वॉल्यूम बूस्ट का सपोर्ट दिया गया है.
परफॉर्मेंस
OnePlus Nord CE 6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ एक खास Touch Reflex चिप भी मिलती है. यह 3200Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है.
बैटरी
इस फोन में बड़ी 8,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इतना ही नहीं, 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की मदद से आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकेंगे.
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है, जो डुअल-एक्सिस OIS के साथ आएगा. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट होगा. खास बात यह है कि फ्रंट और रियर, दोनों कैमरों से आप शानदार 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे.
OS और AI फीचर्स
इसमें Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 मिलेगा. खास बात यह है कि फोन की गैलरी में AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Eraser और AI Portrait Glow जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: ₹11000 से कम में लॉन्च हुए Poco के दो नये फोन, जानिए इनकी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




