₹11000 से कम में लॉन्च हुए Poco के दो नये फोन, जानिए इनकी खूबियां

Updated:
विज्ञापन

पोको C81x लॉन्च / फोटो- फ्लिपकार्ट

POCO ने भारत में अपने दो नये मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं. दोनों ही मॉडल्स की कीमत 11000 रुपये से कम है. दोनों मॉडल्स को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.

विज्ञापन

POCO ने भारत में अपनी नयी POCO C81 Series लॉन्च कर दी है, जिसमें दो मॉडल्स POCO C81 और POCO C81x शामिल हैं. यह सीरीज पुराने C71 मॉडल को रिप्लेस करती है और खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. जहां POCO C81 को बैटरी किंग कहा जा रहा है, वहीं C81x स्लिम डिजाइन और हल्के वजन के साथ आता है.

कीमत और उपलब्धता

POCO C81 की शुरुआती कीमत ₹10,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिलेगा. यह तीन कलर ऑप्शन Elite Black, Ice Blue और Sunset Gold में मिलेगा.

POCO C81x की शुरुआती कीमत ₹10,499 रखी गई है, जिसमें 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिलेगा. यह Ice Blue कलर ऑप्शन में मिलेगा.

दोनों स्मार्टफोन्स की सेल 27 अप्रैल से Flipkart और POCO की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी.

कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो में ब्लैक, ब्लू और C81 के लिए खास ड्यूल-टोन ग्रीन शामिल है. वहीं C81x में ग्लास जैसा फिनिश मिलता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

POCO C81x में 6.88 इंच डिस्प्ले, तो वहीं POCO C81 में 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. खास बात यह है कि दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस दिया गया है, जो इस बजट में काफी खास फीचर है और स्मूद एक्सपीरियंस देता है. दोनों मॉडल्स में Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी दिया गया है. यानी गीले हाथों से भी आसानी से फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

दोनों स्मार्टफोन्स Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलते हैं, जो LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. यह सेटअप रोजमर्रा के काम जैसे WhatsApp, YouTube, Instagram और ब्राउजिंग के लिए काफी है.

कैमरा फीचर्स

इस बार POCO ने दोनों फोन्स में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया है. दोनों ही मॉडल्स के बैक पैनल में 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो POCO C81 Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा, जबकि C81x Android 15 पर काम करेगा. C81 को 4 OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जबकि C81x को 2 OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी मिलेगी.

बैटरी और अन्य फीचर्स

POCO C81 में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि C81x में 5200mAh बैटरी मिलती है. दोनों में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है.

इसके अलावा, 7.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे आप इन फोन्स को छोटे गैजेट्स के लिए पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra और X300 FE लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे प्रो-लेवल फोटोग्राफी फीचर्स

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola