BSNL का तगड़ा धमाका! ले आया 84 दिनों वाला सस्ता प्लान, 3GB डेली डेटा के साथ, कीमत सुन चौंक जाएंगे

Published by : Shivani Shah Updated At : 14 Aug 2025 11:11 AM

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio-Airtel को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक से बढ़कर एक प्लान लेकर आ रहा है. ऐसे में यूजर्स को अपने तरफ करने के लिए एक बार फिर BSNL 84 दिनों वाला सस्ता प्लान लेकर आ गया है. जिसमें सस्ते में कंपनी यूजर्स को डेली 3GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है.

विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान का ऐलान कर रहा है. हाल ही में, कंपनी ने नए यूजर्स को जोड़ने के लिए 1 रुपये वाला ऑफर निकाला था. जिसमें सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा यूजर्स को कंपनी दे रही है. ऐसे में एक बार फिर यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनी ने एक नया प्लान निकाल दिया है. जिसकी कीमत कम है और वैलिडीटी ज्यादा. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 3GB डेटा भी यूजर्स को मिलेगी.

BSNL का नया 84 दिनों वाला प्लान

BSNL ने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर अपने नए प्लान के बारे में बताया है. अपने पोस्ट में कंपनी ने लिखा है कि अब यूजर्स सस्ते में हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं. बता दें कि, BSNL के इस नए प्लान में 84 दिनों की वैलिडीटी यूजर्स को मिलेगी. साथ ही प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और साथ में डेली 3GB डेटा भी मिलेगा. वहीं, इस प्लान की कीमत सिर्फ 599 रुपये है.

BSNL का नया प्लान किसके लिए बेस्ट

ऐसे BSNL यूजर्स जिन्हें सस्ते में लंबी वैलिडीटी के साथ भरपूर डेटा का फायदा चाहिए, वे इस प्लान को ले सकते हैं. 600 रुपये में 3 महीने की वैलिडीटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डेटा यूजर्स के लिए फायदेमंद है. वहीं, रोजाना खर्च के हिसाब से यूजर्स को डेली सिर्फ 7 रुपये खर्च पड़ेंगे. ऐसे में ये प्लान हर किसी के लिए परफेक्ट ही है.

Jio-Airtel के मुकाबले BSNL का प्लान सस्ता

वहीं, प्राइवेट टेलीकॉम की तुलना में BSNL का ये 84 दिनों की वैलिडीटी वाला प्लान सस्ता है. Jio-Airtel के 84 दिनों वाले प्लान की शुरुआत 799 रुपये से होती है. जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS के अलावा डेली सिर्फ 1.5GB डेटा का ही बेनेफिट मिलता है. ऐसे में BSNL का ये नया प्लान Jio-Airtel से सस्ता है बल्कि फायदेमंद भी.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स की निकल पड़ी! FREE में मिल रहा महीने भर के लिए मुफ्त इंटरनेट, ऑफर बस इस दिन तक

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel को धूल चटाने आया BSNL, पेश कर दिया 336 दिनों का सबसे सस्ता प्लान

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola