आ गया Motorola का फोल्डेबल फोन Razr 60 Ultra, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे, ये है कीमत

Published by : Shivani Shah Updated At : 13 May 2025 1:24 PM

विज्ञापन

motorola razr 60

Motorola Razr 60 Ultra Launch: अगर आप भी मुड़ने वाला यानी फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है. चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल में कंपनी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर दिए हैं. साथ ही इस मॉडल में यूजर्स को तीन 50MP कैमरा भी मिलेगा. जानिए क्या है इसकी कीमत और इसके फीचर्स.

विज्ञापन

चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने आज भारत में अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra को लॉन्च (Motorola Razr 60 Ultra Launch) कर दिया है. कंपनी इस मॉडल को अप्रैल में ही ग्लोबली लॉन्च कर चुका है. Motorola Razr 60 Ultra को Razr 50 Ultra के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है. 7 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन और 4 इंच के कवर डिस्प्ले वाले इस मॉडल में 50MP का डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मॉडल में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. चलिए जानते हैं Motorola Razr 60 Ultra में और क्या-क्या है खास और क्या है इसकी कीमत.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge हुआ लॉन्च: अब तक का सबसे पतला Galaxy फोन, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!

Motorola Razr 60 Ultra की कीमत

Motorola ने अपने नए मॉडल Motorola Razr 60 Ultra को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) पर लॉन्च किया है. भारत में कंपनी ने Razr 60 Ultra के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रखी है. Razr 60 Ultra की पहली सेल 21 मई को होगी. Motorola लवर्स इस नए मॉडल को अमेजन (Amazon),Reliance Digital या फिर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे.

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Motorola Razr 60 Ultra में 165Hz रिफेश रेट और 2992×1224 पिक्सल रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ 7 इंच की pOLED LTPO फोल्डेबल मेन डिस्प्ले दी गई है. जिसमें 4,000nits तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट यूजर्स को मिलेंगे.

वहीं, 165Hz रिफेश रेट और 1,272 x 1,080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन सपोर्ट के साथ 4 इंच की pOLED LTPO कवर स्क्रीन है. जिसमें 3000nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है. डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक प्रोटेक्शन दिया गया है.

कैमरा: Motorola Razr 60 Ultra के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 50MP का प्राइमरी और 50MP का Ultra wide कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए भी यूजर्स को 50MP का कैमरा फ्रंट में मिलेगा.

प्रोसेसर: Motorola Razr 60 Ultra में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 परबेस्ड Hello UI पर काम करेगा. खास बात तो यह है कि यूजर्स को इस मॉडल में 3 साल के OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी पैच मिलेंगे.

बैटरी: 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Razr 60 Ultra में 4,700mAh की बैटरी दी गई है.

कलर: कंपनी ने अपने नए मॉडल को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. जिसमें यूजर्स को माउंटेन ट्रेल, रियो रेड और स्कारब कलरवे के ऑप्शन यूजर्स को मिलेंगे.

अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स कि बात करें तो Razr 60 Ultra में सिक्योरिटी के लिए यूजर्स को फेस अनलॉक फीचर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. वहीं, धूल-पानी से बचाने के लिए यह मॉडल IP48 रेटिंग के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C,वाई-फाई और NFC सपोर्ट यूजर्स को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: स्लिम से लेकर फ्लिप तक! इस हफ्ते इन स्मार्टफोन्स की होगी धमाकेदार एंट्री, चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें: 60,000 रुपये सस्ता मिल रहा है Samsung Galaxy S25, बंपर छूट से लेकर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस तक जानें सबकुछ

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola