लॉन्च डेट कन्फर्म! इस दिन होगी Motorola के 2 धांसू फोन्स की एंट्री, मिलेगी पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :13 Apr 2025 4:12 PM
विज्ञापन
लॉन्च डेट कन्फर्म! इस दिन होगी Motorola के 2 धांसू फोन्स की एंट्री, मिलेगी पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा

Motorola

Motorola अपने दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन Razr 60 Ultra और Edge 60 Pro को 24 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों डिवाइस शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में तहलका मचाएंगे.

विज्ञापन

Motorola: मोटोरोला जल्द ही बाजार में कई नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी न केवल नई जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स ला रही है, बल्कि अपना पहला लैपटॉप भी पेश करने की तैयारी में है. इसी कड़ी में मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 24 अप्रैल 2025 को Razr 60 Ultra और Edge 60 Pro को लॉन्च करेगा.

इस ऐलान के साथ कंपनी ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें इन दोनों डिवाइसेज को इस तरह पोजीशन किया गया है कि वे “AI” का आकर बनाते हैं. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि आने वाले प्रोडक्ट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कई नई अपग्रेड्स देखने को मिल सकती हैं. फिलहाल, इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी कुछ लीक जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन अब कंपनी की पुष्टि के बाद फैंस और खरीदारों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है. आइए जानते हैं क्या नए फीचर्स देखने को मिल सकते है मोटोरोला के नए फोन्स में. 

Motorola Razr 60 Ultra की संभावित फीचर्स 

मोटोरोला जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra लॉन्च करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस 6.96 इंच की FlexView pOLED LTPO डिस्प्ले और 4 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ आ सकता है. स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़े: 7300mAh बैटरी और ढेर सारे AI फीचर्स के साथ IQOO Z10 की हुई ग्रैंड एंट्री, कीमत जान करेंगे तुरंत बुक

कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा और 50MP का 2x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. पावर के लिए फोन में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है.

Motorola Edge 60 Pro की संभावित फीचर्स

मोटोरोलाला जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro लॉन्च कर सकता है. उम्मीद की जा रही है कि यह फोन 4nm MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ आएगा. इसमें 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola