कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, Flipkart पर जारी हुआ टीजर

लॉन्च होने वाला है मोटोरोला का नया फोन / फोटो- मोटोरोला
Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन का टीजर Flipkart पर जारी किया है. टीजर में कंपनी ने डिजाइन और कलर ऑप्शन्स रिवील किए हैं. फोन में ट्रिपल कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम फिनिश मिल सकती है.
Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है. हाल ही में Motorola Edge 70 Pro को एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के हिंट्स मिले थे. अब कंपनी ने एक नए Motorola फोन का टीजर जारी किया है और Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है. हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के नाम को ऑफिशियल कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Edge 70 Pro सीरीज का ही हिस्सा हो सकता है.
डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा
Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स की जानकारी सामने आई है. यह स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर में आएगा, जिन्हें Tailored-Fabric Finish, Satin-Luxe Finish और Marble Finish नाम दिया गया है. फोन का डिजाइन पहले लीक हुए CAD रेंडर्स से काफी मिलता-जुलता है.
इसमें स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है. साथ ही फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और होल-पंच कटआउट देखने को मिल सकता है, जहां फ्रंट कैमरा मौजूद होगा.
लॉन्च डेट को लेकर सस्पेंस
माइक्रोसाइट के URL में Moto Coming Soon Apr26 लिखा हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन 26 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है. हालांकि, यह भी संभव है कि उस दिन कंपनी सिर्फ फोन के नाम और फीचर्स का खुलासा करे. फिलहाल लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं है.
अन्य संभावित डिटेल्स
फोन के लेआउट के अनुसार, इसमें पावर और वॉल्यूम बटन लेफ्ट साइड दिए गए हैं, जबकि राइट साइड एक एक्स्ट्रा बटन भी देखने को मिल सकता है, जिसका इस्तेमाल किसी खास फीचर के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढें: Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




