Jio का 36 दिन वाला प्लान, डेली डेटा के साथ मिलेगा 3 महीने फ्री JioHotstar

Updated:
विज्ञापन
Jio 36 Days Plan

जियो रिचार्ज प्लान

Reliance Jio के 36 दिन वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और मैसेजिंग जैसे बेसिक सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा, इसमें जियोहॉटस्टार, गूगल जेमिनी और कई तरह के बेनेफिट्स मिलते हैं.

विज्ञापन

Reliance Jio देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है. देशभर में जियो के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सारे प्लान्स ऑफर कर रही है. इन प्लान्स में 14 दिनों से लेकर 365 दिन और कॉलिंग से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 450 रुपये वाला प्लान. यह प्लान 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. साथ ही इसमें अनलिमिटेड डेटा और कई बेनेफिट्स भी मिलते हैं.

450 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

जियो के 450 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 36 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलेगा. डेटा की बात करें, तो इस प्लान में कंपनी 36 दिनों के लिए टोटल 72GB डेटा दे रही है, यानी हर दिन 2GB डेटा का फायदा. डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड काफी कम यानी 64 Kbps हो जाएगी. 

मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

अगर आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा. ऐसे में आप हर दिन जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, बिना किसी डेटा लिमिट के.

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स

इस प्लान में जियो कुछ एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी दे रहा है. जैसे 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar, JioTV, 50GB JioAICloud और 18 महीने के लिए Google Gemini का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. इतना ही नहीं, जेमिनी एआई के साथ-साथ 500GB गूगल स्टोरेज भी फ्री मिलेगा.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक की कीमत और बेनेफिट्स हर सर्किल के हिसाब से अलग हो सकते हैं. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की ऑफिशियल वेबसाइट से प्लान और बेनिफिट्स जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio का सबसे पैसा वसूल रिचार्ज प्लान, ₹189 में महीने भर की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: हेवी इंटरनेट यूजर्स के लिए Jio का खास प्लान, मिलेंगे डेटा + कॉलिंग + क्लाउड बेनिफिट्स

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola