आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, ऐसे करें पहचान

Updated:
विज्ञापन

कॉल रिकॉर्डिंग की आवाज का पता कैसे लगाएं / सांकेतिक एआई तस्वीर

फोन कॉल के दौरान अलर्ट टोन या बीच-बीच में बीप साउंड सुनाई दे तो समझें कि बातचीत रिकॉर्ड हो रही है. WhatsApp कॉल भी स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप्स से सुरक्षित नहीं है.

विज्ञापन

आजकल स्मार्टफोन पर बातचीत करना जितना आसान है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है. कई बार आपकी सीक्रेट बातें रिकॉर्ड कर ली जाती हैं और बाद में आपके खिलाफ इस्तेमाल की जाती हैं. लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिनसे आप खुद समझ सकते हैं कि सामने वाला आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं.

विज्ञापन

अलर्ट टोन से पहचान

कई स्मार्टफोन कॉल रिकॉर्डिंग शुरू होने पर शुरुआत में एक अलर्ट टोन देते हैं. अगर कॉल कनेक्ट होते ही आपको यह टोन सुनाई दे, तो समझ लें कि बातचीत रिकॉर्ड हो रही है.

बीप साउंड का संकेत

अगर कॉल के दौरान बीच-बीच में बीप की आवाज आती है, तो यह भी कॉल रिकॉर्डिंग का संकेत है. यह फीचर कई फोन और ऐप्स में मौजूद होता है ताकि यूजर को जानकारी रहे.

WhatsApp कॉलिंग का विकल्प

कई लोग कॉल रिकॉर्डिंग से बचने के लिए WhatsApp कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, क्योंकि स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप्स की मदद से WhatsApp कॉल भी रिकॉर्ड की जा सकती है.

इसलिए जरूरी है कि कॉल करते समय सतर्क रहें और अगर कोई अजीब साउंड सुनाई दे तो समझ जाएं कि आपकी बातचीत रिकॉर्ड हो रही है.

यह भी पढ़ें: फोन का ये फीचर आपके परिवार तक तुरंत पहुंचा सकता है मदद का अलर्ट, जानें इसके बारे में

यह भी पढ़ें: गंदे ईयरबड्स को मिनटों में कैसे करें साफ? फॉलो करें ये आसान और सेफ तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola