अब UPI करना पड़ेगा महंगा! 3000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर चार्ज वसूलने की तैयारी में सरकार
Published by : Shivani Shah Updated At : 11 Jun 2025 6:24 PM
UPI payment
UPI Payment: सरकार जल्द ही 3000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर MDR यानी मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट लगा सकती है. फिलहाल UPI पर जीरो-एमडीआर पॉलिसी लागू है. जिसके कारण निवेश में कमी देखी जा रही है.
UPI Payment: अगर आप भी हर जगह पेमेंट करने के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, सरकार UPI ट्रांजैक्शन पर फिर से MDR(मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लागू कर सकती है. जिसके तहत 3000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर चार्ज लिया जा सकता है. अब तक UPI यूजर्स को किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ता था और न ही ट्रेडर्स से भी कोई चार्ज ली जाती थी. लेकिन अब 3000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर MDR लागू किया जा सकता है. ऐसे में 3000 रुपये से कम के लेनदेन पर यह लागू नहीं होगा. यह नियम बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को ऑपरेशन कॉस्ट में मदद करने के मकसद से लाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: AC की ठंडक पर लगेगा ब्रेक! 20°C से नीचे नहीं जाएगा एसी का पारा, जानिए मोदी सरकार का नया प्लान
Zero MDR पॉलिसी के कारण निवेश में हो रही कमी
दरअसल, बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर का कहना है कि बड़े-बड़े डिजिटल ट्रांजैक्शन की लागत में बढ़ोत्तरी हो रही है. साल 2020 से लेकर अब तक UPI के पर्सन-टू-मर्चेंट (PTM) का साइज बढ़कर 60 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. लगभग 80% रिटेल डिजिटल ट्रांजैक्शन UPI से होते हैं. लेकिन Zero MDR पॉलिसी के कारण निवेश में कमी देखी जा रही है. ऐसे में सरकार UPI पर MDR लागू कर सकती है. इस पर एक या दो महीने के अंदर फैसला लिया जा सकता है. सरकार, बैंक से लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कंपनियों से सलाह लेगी. उसके बाद ही इस पर फैसला लेगी.
क्या होगा बदलाव?
अगर सरकार UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करती है तो 3000 रुपये से कम के ट्रांजैक्शन पर किसी तरह का MDR फीस नहीं लगेगा. लेकिन 3000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर MDR फीस लगाई जा सकती है. यानी कि यह फीस आपके ट्रांजैक्शन के आधार पर लगाई जाएगी कि आपने कितने रुपये का लेनदेन किया है. उसके हिसाब से MDR फीस वसूला जाएगा. वहीं, पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) की तरफ से UPI ट्रांजैक्शन पर बड़े मर्चेंट के लिए 0.3% MDR का सुझाव दिया गया है.
RuPay को छोड़कर डेबिट-क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर MDR 0.9% से 2% तक है. RuPay कार्ड को अभी MDR से छूट दी गई है.
क्या होता है MDR
MDR वह चार्ज है, जो मर्चेंट (व्यापारी) डिजिटल पेमेंट को एकसेप्ट करने के लिए बैंक या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को देते हैं. फिलहाल UPI और RuPay कार्ड पर ‘जीरो-एमडीआर’ पॉलिसी (Zero MDR Policy) लागू है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










