Vivo Y11 से Galaxy A57 तक, March 2026 में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Mar 2026 7:17 PM

विज्ञापन

Samsung Galaxy A57 & Vivo Y11

March 2026 Smartphone Launches: मार्च 2026 में भारत में बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए. Samsung Galaxy M17e, realme P4 Lite, Motorola Edge 70 Fusion, Nothing Phone (4a), POCO X8 Pro और Xiaomi 17 जैसे मॉडल्स ने बाजार में एंट्री की. बैटरी और डिस्प्ले अपग्रेड्स इस महीने का बड़ा ट्रेंड रहे.

विज्ञापन

March 2026 Smartphone Launches: मार्च 2026 भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद व्यस्त महीना रहा. इस दौरान बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक कई नये मॉडल्स लॉन्च हुए. खास बात यह रही कि ज्यादातर कंपनियों ने बैटरी और डिस्प्ले पर जोर दिया, वहीं प्रीमियम ब्रांड्स ने कैमरा और परफॉर्मेंस को और मजबूत किया.

बजट सेगमेंट (₹20,000 से कम वाले फोन)

इस महीने कई एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन आये.

  • Samsung Galaxy M17e 5G- ₹11,999 से शुरू, 6.7-इंच 120Hz LCD, Dimensity 6300, 6000mAh बैटरी
  • realme P4 Lite 5G- ₹11,999, 6.8-इंच 144Hz LCD, 7000mAh बैटरी, बेसिक कैमरा
  • Vivo Y11 5G- ₹14,999, 6.74-इंच LCD, 6500mAh बैटरी
  • Tecno Spark 50 5G- ₹15,000 से कम, 6500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और AI फीचर्स

मिड-रेंज सेगमेंट (₹20,000 से ₹45,000 तक कीमत वाले)

यह सेगमेंट बैटरी और डिस्प्ले अपग्रेड्स से भरा रहा.

  • Motorola Edge 70 Fusion- ₹26,399 से शुरू, 6.8-इंच 144Hz AMOLED, Snapdragon 7s Gen 4, 7000mAh बैटरी, IP68/IP69 रेटिंग
  • Nothing Phone (4a)- ₹31,469 से शुरू, Glyph इंटरफेस, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5400mAh बैटरी
  • iQOO Z11x- ₹20,998, Dimensity 7400 Turbo, 7200mAh बैटरी
  • Vivo T5x 5G- ₹18,999, iQOO जैसा ही कॉन्फिगरेशन
  • POCO X8 Pro- ₹32,999, Dimensity 8500, 100W चार्जिंग
  • Samsung Galaxy A37 5G- ₹41,999, Exynos 1480, Galaxy AI फीचर्स

फ्लैगशिप सेगमेंट (₹50,000 से ज्यादा महंगे वाले)

प्रीमियम ब्रांड्स ने कैमरा और परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया.

  • Samsung Galaxy S26- ₹82,990, कॉम्पैक्ट 6.3-इंच AMOLED, Exynos 2600 (फरवरी एंड में लॉन्च, भारत में 11 मार्च से सेल शुरू, इसलिए लिस्ट में शामिल)
  • Xiaomi 17- ₹89,999 से शुरू, Snapdragon 8 Elite Gen 5, Leica कैमरा सेटअप, 6330mAh बैटरी
  • Samsung Galaxy A57 5G- ₹56,999 से शुरू, 6 साल तक अपडेट सपोर्ट

ट्रेंड्स और कन्क्लूजन क्या रहा?

मार्च 2026 में सबसे बड़ा ट्रेंड रहा 7000mAh+ बैटरी वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन और AMOLED डिस्प्ले अपग्रेड्स. वहीं फ्लैगशिप सेगमेंट में कैमरा और AI फीचर्स पर जोर रहा. बजट सेगमेंट में 5G अब लगभग स्टैंडर्ड बन चुका है.

ध्यान रहे, भारत में मार्च 2026 में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की ऊपर बतायी गईं कीमतें अनुमानित हैं और यह बेस वेरिएंट्स पर आधारित हैं. अगर आप ज्यादा स्टोरेज या RAM वाला मॉडल चुनते हैं तो कीमतें बढ़ सकती हैं. इसके अलावा लॉन्च ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट्स और रिटेलर-विशेष ऑफर्स भी अंतिम कीमत को प्रभावित कर सकते हैं.

सभी स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता में हल्का बदलाव संभव है, क्योंकि अलग-अलग रिटेलर्स (जैसे Amazon, Flipkart या ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट) पर वेरिएंट्स और ऑफर्स अलग हो सकते हैं. इसलिए किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले ऑफिशियल साइट्स या भरोसेमंद ऑनलाइन रिटेलर्स पर जाकर ताजा कीमत और पूरी डिटेल्स जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें: 2 अप्रैल को आ रहे 3 स्मार्टफोन्स, एक में 200MP कैमरा, दूसरे में 7000mAh बैटरी, तीसरा भी जोरदार

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola